• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना अशोक के लिये बनी वरदान

Bhamashah - Dausa News in Hindi

दौसा। प्रदेश की जनता के द्वारा स्वास्थ्य पर किए जा रहे खर्च को कम करने तथा गरीब व्यक्तियों के उच्च निजी चिकित्सालयों मे भी चिकित्सा सुविधाओं के अवसर बढाने के लिए भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कैश लेश ईलाज किया जा रहा है। सी एम एच ओ डॉ. पी आर मीना ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत पंजीकृत नरेगा श्रमिकों एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत परिवारों, श्रम विभाग के पंजीकृत श्रमिकों का सामान्य बीमारियों के उपचार हेतु 30 हजार तथा गम्भीर बीमारियों की स्थिति में तीन लाख रू. तक की राशि बीमा कम्पनी द्वारा देकर लाभान्वित किया जा रहा है। मरीजों पर होने वाले व्यय का भुगतान बीमा कम्पनी के माध्यम से संबंधित अस्पतालों को दिया जा रहा है। इस योजना के तहत लगभग 1700 बीमारियों के पैकेज उपलब्ध है। मरीजों की सुविधा के लिए प्रत्येक अस्पताल में 50 आईपीडी पर एक स्वास्थ्य मार्गदर्शक रखे जाने का प्रावधान भी रखा गया है।
उन्होंने बताया कि राज्य मे दिसम्बर 2015 से शुरू हुई भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना आम आदमी को स्वास्थ्य की गारंटी उपलब्ध करा रही है। राज्य के दूर-दराज गॉव-ढाणी मे बैठे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सूची मे शामिल निम्न आय वर्ग के परिवारो के लिये यह योजना वरदान साबित होती जा रही हैं। भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनकल्याणकारी शिविरों मे आमजन को योजना के बारे मे बताकर लाभ लेने के लिये प्रेरित किया जा रहा है।
यह भी पढ़े :बड़े उलटफेर में हिलेरी को पछाड व्हाइट हाउस पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप
यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि

यह भी पढ़े

Web Title-Bhamashah
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa news , bhamashah, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved