• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

घांस में भैरवजी महाराज की भजन संध्या आयोजित

Bhajan Sandhya Maharaj held in the grass Barvji - Tonk News in Hindi

टोंक । नवरात्रा स्थापना दिवस पर शनिवार की देर रात को ग्राम पंचायत घांस में भैरवजी महाराज परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थानी भजनों के कलाकार गायक हेमराज सैनी व प्रकाश माली, भवाई नृत्य कलाकार अशोक पहाडिय़ा सहित कई कलाकरों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। भजन संध्या मुख्य अतिथि देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर, ऑल इण्डिया सैनी सेवा समाज संगठन प्रदेश महासचिव रमेशचंद सैनी रहमानदिया, पूर्व सरपंच घांस रामजस गुर्जर, ऑल इण्डिया सैनी सेवा समाज संगठन शहर अध्यक्ष अशोक सैनी, भाजपा जिला मंत्री संजय संघी, देशराज बंजारा महाराज कंवरपुरा रहे एवं अध्यक्षता ऑल इण्डिया सैनी सेवा समाज संगठन जिलाध्यक्ष पांचूलाल सैनी ने की। भजन संध्या में गायक कलाकार प्रकाश माली मेहन्दवास ने गणेश वंदना से भजन संध्या का शुभारम्भ किया वहीं प्यारेलाल गुर्जर ने देवनारायण व भैरूजी के भजन सुनाकर श्रोताओं को नाचने को मजबूर कर दिया। राजस्थानी भजनों के प्रसिद्ध गायक हेमराज सैनी हीरापुरा, रामराज सैनी, चेतन सैनी, भी कई मनमोहन भजन प्रस्तुत किये, जिस पर भवाई नृत्य कलाकार अशोक पहाडिय़ा, कॉमिडियन मुकेश छेला, भीलवाड़ा से तारा डांसर, सांवरमल जादूगर भीलवाड़ा, मुकेश सैनी टोंक, नरेन्द्र काटा, अजमल गुर्जर, राकेश मीणा, धर्मराज आदि ने अपनी भव्य प्रस्तुतियां दी। जिसके चलते श्रोताओं देर तडक़े तक भजन संध्या का आनन्द लेते रहे।

यह भी पढ़े

Web Title-Bhajan Sandhya Maharaj held in the grass Barvji
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhajan, sandhya, maharaj, barvji, tonk, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved