• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रोगियों के प्रति संवेदनशील बनें चिकित्सक : राज्यपाल

Be sensitive to the physician patients : Governor - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा है कि चिकित्सकों को रोगियों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझ कर दूसरे के दुख में अपने आप को शरीक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मरीज के लिए चिकित्सक भगवान जैसे होते हैं। सिंह ने चिकित्सकों का आह्वान किया कि वे समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध करते हुए सामाजिक दायित्वों के प्रति भी संवेदनशील रहें। राज्यपाल सिंह गुरुवार को बिड़ला सभागार में सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय के सातवें दशक समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सकों का सम्मान भी किया। सिंह ने कहा है कि शहरों में सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। बड़े अस्पतालों में विशेषज्ञों की भरमार है। सुदूर गांवों में बैठे गरीब और बेसहारा लोगों की सुध लेने का संकल्प हमें लेना होगा। समारोह में पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने इस चिकित्सालय को राज्य का गौरव बताया। सामाजिक न्याय मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने किसी संस्था के सातवें दशक को बड़ी उपलब्धि बताया। जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि इस कॉलेज ने उन्हें जीना और इंसानियत सिखाई है। स्वागत उद्बोधन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यू.एस. अग्रवाल ने किया। [@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

यह भी पढ़े

Web Title-Be sensitive to the physician patients : Governor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kalyan singh, governor, sensitive, physician, patients, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved