• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रद्धालुओं उमड़े बाबा की दर पर

Baba devotees descended on the rate of - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। भादवें की दशमी पर शहर के विभिन्न रामदेव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने लोकदेवता बाबा रामदेव के चरणों में शीश नवाये। शहर के विभिन्न स्थानों से बाबा रामदेव की पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया। सुबह सवेरे से ही रामदेव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है। श्रद्धालु खम्मा- खम्मा-खम्मा रुणीचे रा धणिया, अजमल घर अवतार की जय, नीले घोड़े पे असवार की जय के उद्घोषों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे थे। श्रद्धालुओं ने रामदेव बाबा के नारियल, पतासा, मिश्री, पेड़ों का भोग लगाया वहीं नवजात बच्चों के झड़ूले भी उतारे गये। कई भक्त तो दण्डवत करते हुए बाबे के दरबार में पहुंचे। सुजानदेसर स्थित रामदेव मंदिर में प्रथम पूजा सुबह 4 बजे कच्छावा परिवार के परिजनों ने पंचामृत का स्नान वैदिक म ंत्रोच्चारण के साथ किया। इसके बाद बाबा का वर्क से श्रृंगार किया गया और पंचमेवों का भोग चढ़ाया गया। सुबह प्रथम आरती की गई जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा की आरती की। श्रद्धालुओं ने मोगरी के चूरमे तथा पतासे-मिश्री का प्रसाद-चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी सुन्दरलाल जोशी ने बताया कि बाबा के पंचामृत अभिषेक कर विशेष पूजा की गई और प्रसाद चढ़ाया गया। रात्रि में भण्डारे और जागरण का आयोजन हुआ। बेनाम यंग मंडल के कार्यकर्ता व्यवस् थाओं का जिम्मा संभाले हुए हैं। भौरा-भोर ही शुरू हो गया भक्तों का आगमन सुजानदेसर में बाबा रामदेवजी के वार्षिक मेले के मौके पर भक्तों के आगमन का दौरा भौरा-भोर ही शुरू हो गया, जो देर अपरान्ह तक परवान पर था।

यह भी पढ़े

Web Title-Baba devotees descended on the rate of
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: baba, ramdev, bikaner, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved