धौलपुर। जिले के बसेड़ी कस्बे में दो समुदाय के लोगो में तनाव उस समय पैदा हो गया जब मुस्लिम समाज के लोग आबादी में घरों के सामने शव दफनाने पहुंच गए। शव दफनाने को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो हालात तनाव पूर्ण बन गए। दोनों पक्षों को आमने सामने होते देख मौके पर पहुंचे प्रशासन और पुलिस के हाथ पैर फूल गए। कई घंटो की मशक्कत के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों से समझाईस कर विवाद को शांत कराया।
मामला यूं हैं कि बसेड़ी निवासी हबीब खान का इंतकाल लंबी बिमारी के चलते बीती रात को हो गया था। शव को मुस्लिम समाज के लोग बसेड़ी कस्बे की कोली मौहल्ले की आबादी में घरों के समाने दफना रहे थे। शव दफनाने की तैयारियों को देख मौके पर पहुंचे कोली समाज के लोगों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। उसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। मामले को बढ़ता देख मौके पर पहुंचे प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने हालातों से रूबरू होकर कई घंटो की मशक्कत के बाद दोनों पक्षों से समझाईस कर विवाद को शांत कराया। तनाव पूर्ण हालातो को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियो ने अपनी मौजूदगी में आबादी से दूर कब्र खुदवाकर शव को दफनाया।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope