• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विरोध के बीच दबंगों से मुक्त कराया प्रशासन ने सार्वजनिक रास्ता

Authorities freed amid protests from the public way - Sawai-Madhopur News in Hindi

सवाई माधोपुर। मलारना डूॅगर उपखण्ड के खिरनी गांव में बौंली भाडौती सडक मार्ग के पास सार्वजनिक रास्ते पर पांच माह से दबंगो ने कब्जा कर वीर तेजाजी मन्दिर गुर्जर ढाणी और मालियान ढाणी में रहने वाले 20 से अधिक परिवारों का रास्ता बंद कर रखा था। जिससे इन परिवारों के साथ साथ स्कूल पढने जाने वाले बच्चों को जान जोखिम में डालकर बरसात के मौसम में निगोह नदी पार कर खिरनी गंाव में पढने आने के लिए मजबूर होने पड रहा था। ग्रामीणो की शिकायत के बाद जिला कलेक्टर कैलाश चंद वर्मा ने पूरे मामले को गंभीरता पूर्व लेते हुएं सुबह पहले मलारना डूॅगर उपजिला कलेक्टर मुकेश कायथवाल के साथ अतिक्रमण का जायजा लिया और मलारना डूॅगर तहसीलदार गौरीशंकर शर्मा को अतिक्रमण हटवाने के निर्देष दिये । कलेक्टर वर्मा के निर्देष पर शाम चार बजें तहसीलदार गौरीशंकर षर्मा के नेत्तृव में कार्यावाहक नायब तहसीलदार सुरज्ञान गुर्जर गिरदावर कन्हैयालाल खिरनी, पटवारी सीताराम प्रजापत ,जोलन्दा पटवारी राजकुमार मलारना, डूॅगर पटवारी प्रेमराज ,गुर्जर बौंली थाना प्रभारी राजेश पाठक, एएसआई जनक सिंह खिरनी चोकी, प्रभारी बनवारी सिंह अतिरिक्त पुलिस जाब्ते के साथ वीर तेजाजी मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंचे जहा सार्वजनिक रास्ते में हो रहे कच्चे और पक्के अतिक्रमण को ध्वस्त करने के लिए दो जेसीबी मषीनों से अक्रिमण हटाने की कार्रवाई शुरू करते ही दबंगों ने विरोध करना शुरू कर दिया मगर पुलिस के तीखे तेवर के सामने अतिक्रमी बेबस नजर आये पुलिस ने विरोध कर है ,अतिक्रमियों की भीड़ को कही बार मौके से खदेडा मगर महिला अतिक्रमी बार बार जेसीबी के सामने आने से पुलिस और प्रशासन का कडी मशक्कत का सामना करना पडा। हालाकी महिला पुलिसकर्मीयों को महिला अतिक्रमीयों का खुलकर मुकाबला कर महिलाओं को खदेडना पडा।

यह भी पढ़े

Web Title-Authorities freed amid protests from the public way
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: authorities, freed, amid, protests, from, the, public, way , swai modhopur, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sawai-madhopur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved