• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पटवारीयों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

assigned to the memorandum - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। राजस्थान पटवार संघ उपशाखा की ओर से पटवार संघ के प्रान्तीय आह्वान पर तहसील के समस्त पटवारी बुधवार को सामूहिक अवकाश पर रहे अपनी मांगों के संबंध में पटवार संघ भरतपुर ने तहसीलदार को राजस्व मण्डल व राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पटवार संघ के संभागीय अध्यक्ष मानसिंह सिंनसिनवार ने बताया कि राज्य में वर्तमान में पटवारियों के 60 प्रतिशत पद रिक्त है तथा इस समय जमाबन्दी सेग्रीगेशन, रास्ता अभियान, दीनदयाल उपाध्याय पंचायत शिविर व अन्य राजस्व कार्यों की अधिकता के चलते पटवारियों को फसल कटाई प्रयोग से मुक्त रखने हेतु कई बार विभिन्न स्तरों पर ज्ञापन देकर मण्डल व सरकार को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन सरकार व मण्डल के द्वारा कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई है, बल्कि पटवारियों द्वारा प्रयोग ना करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही कर प्रताडित किया जा रहा है, जिससे पटवारियों में भारी रोष व्याप्त है, इसके अलावा पटवारियों की ग्रेड पे 3600 रूपये करने, 4400 रिक्त पदो के अलावा 1 अप्रेल 2015 से 30 मार्च 2018 तक रिक्त होने वाले समस्त पदो पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने करने सहित अन्य मांगों के संबध में तहसीलदार को राजस्व मण्डल व राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया है साथ ही बुधवार को सभी पटवारी सामुहिक अवकाश पर रहे। साथ ही उन्होने कहा कि अगर पटवारियों की मांगे नहीं मानी जाती है तो पटवार संघ आन्दोलन को मजबूर होगा जिसकी जिम्मेदारी राजस्व प्रशासन की होगी। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

यह भी पढ़े

Web Title-assigned to the memorandum
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: assigned, memorandum, bhartpur, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved