चंढीगढ। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शाम 5 बजे समाप्त हो गया। शाम 5 बजे तक कुल 70 फीसदी मतदान हुआ। फतेहगढ़ साहिब में सबसे अधिक 78 फीसदी वोट डाले गए। अमृतसर में सबसे कम 61 फीसदी मतदान हुआ। मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, बठिंडा, मानसा, संगरुर और पटियाला में 70 से 76 फीसदी मतदान हुआ। [@ Punjab Election नोटबन्दी के कारण रंगहीन चुनाव, परेशान उम्मीदवार]
पार्टियों के धुआंधार प्रचार अभियान के बाद शाम 4 बजे 66 प्रतिशत मतदान हुआ था। पंजाब में नेताओं की किस्मत आज बैलेट
बॉक्स में बंद होंगे। चुनाव के नतीजे 11 मार्च को घोषित किये जाएंगे।
दोनों राज्यों में एक ही चरण में मतदान किया जाएगा।
पंजाब विधानसभा
के 117 सदस्यों का चुनाव करने के लिए आज वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक हुई छुटपुट वारदातों के बाद पूरे प्रदेश में शांतिपूर्व मतदान संपन्न हो गया। पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटें हैं। 4 फरवरी को 1 करोड़ 92
लाख 14 हजार वोटर में से 69 फीसदी ने वोट डाले। ये वोटर 1146 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। वोटिंग के
लिए कुल 22 हजार 600 बूथ बनाए गए है। चुनाव के लिए 1146 उम्मीदवार मैदान
में हैं जिनमें से 81 महिलाएं हैं और एक ट्रांसजेंडर है। राज्य के
1,98,79,069 मतदाताओं में से 93,75,546 महिलाएं और 415 ट्रांसजेंडर हैं।
पंजाब के मालवा में 69, माझा में 25 और दोआबा में 23 विधानसभा सीटें है।
राज्य में 22,615 मतदान केंद्र लगाए गए हैं। 83 विधानसभा क्षेत्र सामान्य
श्रेणी के हैं जबकि 34 आरक्षित हैं
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope