• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधानसभा चुनावों के ओपिनियन पोल पर पाबंदी की मांग

Assembly demanded a ban on opinion polls - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के राज्यसभा सांसद नरेश कुमार गुजराल ने एक पत्रिका में प्रकाशित पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों के ओपिनियन पोल पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए ऐसे सर्वेक्षणों पर पाबंदी लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि चुनावों से तीन-चार माह पहले किए जाने वाले ऐसे पोल मतदाताओं को भ्रमित करते हैं। उन्होंने ऐसे सर्वेक्षणों को पेड न्यूज जैसा बताया है। गुजराल ने कहा है कि 2012 में इसी मीडिया हाउस ने शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को महज 46 और कांग्रेस को 69 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी, मगर हुआ इसके विपरीत। अकाली भाजपा गठबंधन ने 66 सीटें हासिल कर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस केवल 44 पर ही सिमट गई। यहां तक कि इसी प्रकाशन ने वर्ष 2007 के चुनावों में भी कांग्रेस की शानदार जीत की घोषणा की थी, मगर यहां भी अकाली भाजपा गठबंधन कांग्रेस को पछाड़़ कर सत्ता में आया। उस दौरान भी अकाली भाजपा गठबंधन ने कुल 117 सीटों में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस को 44 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। चुनाव सर्वेक्षणों के इतिहास को देखते हुए उन्होंने कुछ समय पहले आयोजित सर्वदलीय बैठक में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त से ऐसे ओपिनियन पोल पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने की मांग की थी। सर्वेक्षण पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि दोनों भविष्यवाणियां अकाली भाजपा गठबंधन के लिए वरदान साबित हुई हैं। अगर इस बार भी एक पत्रिका ने कांग्रेस को विजेता घोषित किया है तो अकाली भाजपा गठबंधन की जीत निश्चित है, तीन बार लगातार चुनाव जीत कर गठबंधन पंजाब में एक नया इतिहास लिखेगा।

यह भी पढ़े

Web Title-Assembly demanded a ban on opinion polls
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: assembly, demanded, ban, opinion, polls, chandigarh, haryana hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved