• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेवाती बच्चे पहली बार तीरंदाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंचे

Archery Mevati children first arrived at the state level competition - Nuh News in Hindi

मेवात। महर्षि बाल्मीकि हरियाणा राज्य तीरंदाजी का आज समापन हर्ष उल्लास के साथ किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कृष्ण बेदी राज्य मंत्री हरियाणा सरकार रहे । मुकाबले मे आये सभी बच्चों को को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट भी जारी किये गए। मंत्री महोदय ने तीरंदाजी के प्रति बच्चों मे बढ़ते रुझान को काफ़ी सराहा और बच्चों को आगे बढ़ने का प्रोत्साहन भी दिया ।

ज़िला नूह मेवात से भी पहली बार बच्चों ने तीरंदाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे पहली बार भाग लिया जो की मेवात के लिए भी गौरव की बात है मेवात की तरफ़ से इन बच्चों को यहाँ तक पहुँचाने मे जमील अहमद गोरवाल, सलामुद्दीन नोटकी , करीमुद्दीन और मनोज कोच का काफ़ी योगदान रहा जिन्होंने तीरंदाजी की सहूलियत ना होते हुवे भी बच्चों को ट्रेनिंग दी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के क़ाबिल बनाया ।

मेवात ज़िले मे खेलों के प्रति बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स एंड एजुकेशनल आर्गेनाइजेशन ने एक अच्छी पहल की है जिसके अंतर्गत मेवात की प्रतिभाओं को खेलों मे आगे बढ़ाया जाएगा । संस्थान के अध्यक्ष जमील अहमद गोरवाल ने बताया कि जल्दी ही दूसरे खेलो पर भी ध्यान दिया जाएगा । संस्था के महासचिव सलामुद्दीन नोटकी ने कहा कि मेवात मे प्रतिभाओं की।कमी नहीं है बस ज़रूरत है उनको मौक़ा देने की । चाइल्ड वेलफेयर कौंसिल हरियाणा के मेंबर और मीसास के अध्यक्ष जनाब मोहम्मद याहया सैफ़ी ने तीरंदाजी मे शामिल सभी लड़कियों को तीरंदाजी की किट दिलाने का भी वादा किया और जल्द ही सभी लड़कियों को जिन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे मेवात की तरफ़ से हिस्सा लिया है उनका सम्मान भी किया जाएगा ।

मेवात की तरफ़ से तीरंदाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ी जुनेद अहमद मालब , असगर हुसैन नोटकी , मुस्तकीम मालिक अड़बर , आरिफ़ सैफ़ी लेहरवाड़ी , आरस्तुन फ़िरोज़पुर झिरका , फ़रहत जहाँ पिनगवां , तबस्सुम रिठोड़ा और आमना सैफ़ी नूह ने हिस्सा लिया ।

यह भी पढ़े

Web Title-Archery Mevati children first arrived at the state level competition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: archery, mevati, children, first, arrived, state, level, competition, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, nuh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved