• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नित नए कार्यक्रमों से अपनी पहचान बनाए हुए है अपोलो सर्कस

Apollo Circus in Bharatpur - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। आधुनिक युग में सर्कस जहां अपना अस्तित्व खोते जा रहे हैं। वहीं श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेले में चल रहा अपोलो सर्कस जानवरों के प्रतिबंध के बावजूद नए-नए कलाकार लाकर जनता के बीच अपनी पहचान बनाए हुए हैं। जसवंत प्रदर्शनी स्थल पर बुधवार को सर्कस प्रभारी दिनेश राजौरिया करौली ने मीडिया से कहा कि पहले समय में सर्कस का लोगों में आकर्षण था और इसे देखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सर्कसों को मनोरंजन कर से मुक्त किया था और तभी से अब तक मनोरंजन कर से मुक्त होने से सर्कसों को सरकार की ओर से बढ़ावा भी मिलता रहा है। पहले लोग प्रदर्शनियों में सर्कस, झूले, मौत का कुआं देखने बड़ी संख्या में आते थे, लेकिन आधुनिक तकनीकीकरण से लोगों का रुझान अब मेलों में लगने वाली परंपरागत चीजों से उठता जा रहा है और शहर ही नहीं ग्रामीण जनता भी मेलों में कम रुचि लेने लगी है। इसका कारण घर-घर में इंटरनेट और टीवी चैनलों पर चौबीसों घंटे मनोरंजन के कार्यक्रम उपलब्ध होना है। उन्होंने बताया कि अपोलो सर्कस में विदेशी कलाकारों द्वारा नित-नए कार्यक्रम पेश किए जा रहे हैं, जिससे जनता सर्कस से पूरी तरह जुड़ चुकी है। राजौरिया ने पुलिस और प्रशासन से मिल रहे सहयोग को लेकर संतोष जताते हुए कहा कि काफी साल बाद मेला प्रशासन और पुलिस का उन्हें सहयोग मिल रहा है। इस मौके पर सर्कस मैनेजर आर.के.यादव, पशुपालन विभाग के मीडिया प्रभारी तारा आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़े

Web Title-Apollo Circus in Bharatpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: apollo, circus, bharatpur, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved