• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एसडीओ ने किया कृषि जागरुकता वाहन को रवाना

Agricultural awareness vehicle starter by SDO - Kurukshetra News in Hindi

कुरुक्षेत्र। जो भी व्यक्ति खेतों में खड़े फानों और अवशेषों को आग लगाएगा। उसके खिलाफ कृषि विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऐसा नहीं करने के लिए किसानों को जागरूक भी किया जाएगा। ये जानकारी दी कृषि विभाग के उपमंडल अधिकारी मदन सिंह राणा ने। उन्होंने कहा कि इस गम्भीर विषय को लेकर कृषि विभाग की विशेष टीमों द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। वे मंगलवार को पिहोवा कृषि विभाग कार्यालय से जागरुकता वाहन को हरी झंडी देने के उपरांत अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि खेतों में फानों और अवशेषों को आग लगाने से पर्यावरण तो दूषित होता ही है। साथ ही भूमि में किसानों के मित्र कीट भी समाप्त हो जाते है। इतना ही नहीं आगजनी और धुएं के कारण किसी भी बड़ी दुर्घटना के होने से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में इस पर रोक लगाना काफी जरूरी था।

यह भी पढ़े

Web Title-Agricultural awareness vehicle starter by SDO
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: agricultural awareness vehicle starter by sdo, kurukshetra, haryana, khaskhabar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kurukshetra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved