• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एरोबिक्स व गायन शिविर का हुआ समापन

Aerobics and singing camp - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। लॉयन्स क्लब बीकानेर मल्टीविजन द्वारा शुक्रवार को सेठ रावतमल बोथरा कन्या महाविद्यालय में एरोबिक्स व गायन शिविर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के व्यवस्थापक शांतिलाल बोथरा थे। क्लब अध्यक्ष लॉयन राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस शिविर में 60 लड़कियों ने भाग उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्लब सचिव लॉयन डॉ. पी.जी. भटनागर ने सभी का स्वागत किया और शिविर प्रशिक्षणार्थियों के उत्साह की प्रशंसा की। लॉयन अविनाश भार्गव ने क्लब की तरफ से महाविद्यालय उपलब्ध करवाने पर सभी का आभार प्रकट किया। भार्गव ने आयोजित प्रशिक्षण की अवधारण पर विस्तृत जानकारी तथा इसें जीवन में नियमित करने की बात पर जोर दिया। प्रशिक्षणार्थी मनीषा डागा ने सभी भविष्य में भी ऐसे शिविर लगाने के लिए क्लब से अनुरोध किया। शिविर में प्रशिक्षण डॉ. अरूण जांगिड़ द्वारा दिया गया। लॉयन प्रमोद सक्सेना ने ऐरोबिक्स शिविर से होने वाले लाभों के बारे में सभी को अवगत करते हुए बताया कि यह पद्धति योगा से भी उत्तम है। जिसमें नृत्य के साथ ही योगा का लाभ होता है। शिविर में नीरज भटनागर, शशांक सक्सेना, विजय खरखोदिया, अरूण जैन ने सहयोग दिया। प्रशिक्षिका अरूणा और शांतिलाल बोथरा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

यह भी पढ़े

Web Title-Aerobics and singing camp
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aerobics, singing, camp , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved