• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गबन के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Accused arrested in embezzlement case - Sawai-Madhopur News in Hindi

सवाई माधोपुर। एसीबी ने 2013 में दर्ज गबन के मामले में कार्रवाई करते हुए बौंली पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बिच्छुदोना के तत्कालीन ग्राम सेवक किफायत अली और तत्कालीन कनिष्ठ तकनिकी सहायक रविप्रकाश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।एसीबी अधिकारियों के अनुसार 2013 में बौंली पंचायत समिति की बिच्छुदोना ग्राम पंचायत में सरकारी निर्माण कार्य में आरोपियों की ओर से मिलीभगत कर कम कार्य को अधिक दर्शाकर करीब 15 लाख रुपए का गबन किया गया था। जिससे राज्य सरकार को 15 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए एसीबी ने बिच्छुदोना के तत्कालीन ग्राम सेवक मलारना डूंगर निवासी किफायत अली सहित बौंली पंचायत समिति के तत्कालीन तकनिकी कनिष्ठ सहायक अजमेर निवासी रविप्रकाश शर्मा को गिरफ्तार किया है। रविप्रकाश शर्मा फिलहाल अजमेर की जवाजा पंचायत समिति में तकनिकी कनिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत है। वहीं बिच्छुदोना के तत्कालीन ग्राम सेवक मलारना डूंगर निवासी किफायत अली सेवानिवृत हो चुका है। एसीबी के अनुसार 15 लाख के गबन के मामले में शामिल एक और आरोपी तत्कालीन कनिष्ठ अभियन्ता टोंक के पाटोली अलीगढ़ निवासी सत्यनारायण मीना अभी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश की जा रही है। मीना फिलहाल खंडार पंचायत समिति में सहायक अभियन्ता के पद पर कार्यरत है और पिछले कुछ दिनों से निलंबित चल रहा है। एसीबी के अनुसार तीनों आरोपियों ने आंगनबाड़ी भवन निर्माण आदर्श रसोई निर्माण टंकी निर्माण सहित गांवों में बनने वाली ग्रेवल सड़क के निर्माण कार्य को अधिक दिखाकर करीब सात निर्माण कार्यों में 15 लाख रुपए का गबन किया था। इंदिरा गांधी सी‘मर्दानगी’वाली थीं जयललिता

यह भी पढ़े

Web Title-Accused arrested in embezzlement case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sawai, madhopur, news, rajasthan, accused, arrested, embezzlement, case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sawai-madhopur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved