• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अभय चौटाला का राज्य सरकार पर गंभीर आरोप

Abhay Chautala Catala state government on serious charges - Bhiwani News in Hindi

भिवानी। प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी इनेलो के अभय चौटाला ने सीएम मनोहरलाल पर किसानों को उनकी फसलों का समर्थन मुल्य कम देकर कटौती का पैसा आरएसएस को भेजने का आरोप लगाया है। साथ ही एसवाईएल मुद्दे पर चौटाला ने भाजपा व कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए पार्टी नेताओं को पार्टी से बाहर करने की मांग की। रिटायर्ड अध्यापकों की भर्ती पर चौटाला ने कहा कि ये फैसला लेकर राज्य सरकार ने गरीब बेरोजगार युवकों के साथ कुठाराघात किया है। वे शुक्रवार को भिवानी में इनेलो की ओर से देवीलाल सदन में हुई किसान प्रकोष्ठ की प्रदेशस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने आए थे। बैठक में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा भी मौजूद रहे। बैठक में नेताओं ने एसवाईएल पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए हरियाणा के हक का पानी पंजाब से दिलाने के मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे जब किसानों को फसल का समर्थन मूल्य से कम पैसा मिलने और ये पैसा किसके पास जाने की बात पूछी तो खुद सीएम ने उनसे कहा कि ये पैसा व्यापारी या कंपनियों का नहीं है। बल्कि आरएसएस के पास जा रहा है। उन्होंने सभी रानीतिक दलों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश हित में पंजाब से पानी लेने के लिए एकजुट होने की मांग की। यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए तस्वीरें... यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में

यह भी पढ़े

Web Title-Abhay Chautala Catala state government on serious charges
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhiwani, news, haryana, abhay, chautala, catala, state, government, serious, charges, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhiwani news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved