• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आम आदमी पार्टी ने शहीदों को किया नमन

AAP is a tribute to martyrs - Jaipur News in Hindi

जयपुर। आम आदमी पार्टी जयपुर संभाग की ओर से पार्टी की सांगानेर विधानसभा क्षेत्र इकाई का कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमे पार्टी के मुख्य वक्त उम्मेद सिंह (जयपुर संभाग प्रभारी), डॉ. वीरेंदर सिंह (लोकसभा 2014 प्रत्याशी), पूनमचंद भंडारी (लीगल सेल प्रभारी), कमलेश सक्सेना (पूर्व जयपुर जिला संयोजक), के.के गुप्ता (प्रदेश सह कोष प्रभारी) विषमामित्र बोहरा (संगठन प्रभारी), बाबु लाल जैन (बगरू विधानसभा क्षेत्र प्रभारी), रेवतीरमण अग्रवाल, अमित विजयवर्गीय, अमित शर्मा लियो, पुर्निश सारण, नीता सिंह, सरिता जैन, अर्जुन सिंह, टी.एन शर्मा सहित करीब 70 वक्ताओं ने संगठन विस्तार और संगठन पर अपने विचार व्यक्त किये। मिडिया प्रभारी अभिषेक जैन बिट्टू ने बताया की आम आदमी पार्र्टी का राजस्थान को राजस्थान से जोड़ते हुए राज्य की आम जनता को पार्टी से जोड़ते हुए चलो बूथ की और अभियान सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से प्रारम्भ किया जा रहा है यहां अभियान पुरे राजस्थान में संचालित किया जायेगा और कार्यकर्ताओ द्वारा राज्य के कण कण तक पहुचकर राज्य की आम जनता को पार्टी से जोड़ा जायेगा। यह प्रथम चरण है जो अकटूबर माह के अंत तक चलेगा और ऐसे ही कई अभियान वर्ष 2018 तक आयोजित किये जायेगे। संगनेर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मलेन प्रारम्भ से पूर्व उरी हमले में शहीद हुए देश के वीर जवानों को याद किया गया इस दौरान सभी कार्यक्रताओं ने मोमबती जल कर एवं पुष्पव्रष्टी कर देश के बहादुर सिपाहियों को नमन किया और कड़े शब्दो में पाकिस्तान और आतंकवाद की निंदा की।

यह भी पढ़े

Web Title-AAP is a tribute to martyrs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aap is a tribute to martyrs, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved