• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाप बना हैवान, बेटी को जलाने का प्रयास

a women logged fir - Ajmer News in Hindi

अजमेर। गंज थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर महिला पर पेट्रोल डाल कर आग लगाने का मामला सामने आया है। तारा शाह बाबा नई सडक़ इलाके में रहने वाली मैरियन बेबी ने यह मामला दर्ज कराया है। महिला के अनुसार सैलानी बाबा नाम के व्यक्ति ने शनिवार सुबह उसे व घर को जलाने का प्रयास किया। दरसल जब वह सुबह सो रही थी तभी देसी कट्टा दिखाकर बाबा ने घर खाली करने को कहा ऐसा नहीं करने उसके घर पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। जिससे महिला के हाथ पैर जल गए। महिला तुरंत अपने बच्चों के साथ गंज थाने पहुंची जहां से उसे जेएलएन अस्पताल जाने को कहा गया इस दौरान गंभीर हालत में महिला अपने बच्चों के साथ जेएलएन पहुंची और इलाज कराया । महिला ने आरोप लगाया कि थाने में उसकी सुनवाई नहीं हुई। वह एसपी ऑफिस में शिकायत लेकर पहुंची। गंज थाना इंचार्ज अरविन्द सिंह ने बताया कि महिला की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है मामला अतिक्रमण की जमीन का है। आरोपी व पीडि़त पक्ष दोनों ही अतिक्रमण कर उस जमीन पर रहते हैं। महिला को सैलानी बाबा ही अपनी बेटी बनाकर 15 साल पहले यहां लाया था।

यह भी पढ़े

Web Title-a women logged fir
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajmer, rajasthan news, hindi news, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved