• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एक सप्ताह से नहीं आया पानी, जताया विरोध

A week did not come from the water, expressed opposition - Baran News in Hindi

बारां। शहर की नगर पालिका कॉलोनी में वार्ड नं.16 में सुन्दरजी की बगीची, जैन कॉलोनी, सिन्धी कॉलोनी, हरिजन बस्ती में गत सप्ताह से घरों में पानी नहीं आने के विरोध में बुधवार को स्थानीय वासियों ने जलदाय विभाग के बाहर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। वार्डवासियों ने पार्षद रानू गोयल की अगुवाई में जलदाय विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर एईएन जीपी गोयल को ज्ञापन सौंपा। पार्षद गोयल ने कहा कि अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी वार्ड वासी पेयजल को तरस रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से वार्ड वासी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। जलदाय विभाग के अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। नगर पालिका कॉलोनी में विभाग द्वारा डाली गई पेयजल लाईन जगह-जगह से लीकेज है तथा जर्जर हो चुकी है। जिसके कारण कॉलोनी के उपाभोक्ताओं को पानी की पर्याप्त सप्लाई नहीं हो पा रही है और कॉलोनी निवासी के पीने के पानी के अभाव में परेशानी का सामना करना पड रहा है। ज्ञापन में नगर पालिका कॉलोनी में पेयजल लाईन अतिशीघ्र बदलने की मांग की गई है।

यह भी पढ़े

Web Title-A week did not come from the water, expressed opposition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: week, did, not, come, from, water, expressed, opposition, baran, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved