• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई

a meeting organize in sirsa - Sirsa News in Hindi

सिरसा। पंचायत भवन में गुरुवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में गांव फुलका में लगे बॉयोवेस्ट प्लांट को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों और मुख्य संसदीय सचिव डा. कमल गुप्ता के बीच बहस हुई। पिछले लगभग ढाई साल से ग्रामीण इस प्लांट को हटाने की मांग कर रहे हैं। पिछली बैठक में इस मामले को आगे लिए पैंडिंग रखा गया था जिसको लेकर आज कमल गुप्ता ने इस शिकायत को फाइल कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया। वही ग्रामीणों ने कहा कि इस मामले को फाइल कर दिया गया है जिसे वो आगे कोर्ट में लेकर जाएंगे। वहीं ग्रामीणों ने कष्ट निवारण समिति के चैयरमेन कमल गुप्ता और पहले कष्ट निवारण समिति की बैठक ले चुके कृष्ण बेदी पर गंभीर आरोप लगाए। आज की जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में 17 मामले रखे गए। जिनमें से नौ मामलों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया तथा आठ मामले अगली बैठक तक समाधान करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़े :नोट बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बताया यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि

यह भी पढ़े

Web Title-a meeting organize in sirsa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, haryana, haryana news, sirsa, district meeting, haryana goverment, biowaste management, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sirsa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved