• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कड़ी सुरक्षा से गायब हो गई ‘भैरी’

a girl missing from nari niketan mandore - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। नेशनल क्राईम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार महिला असुरक्षा को लेकर जोधपुर का देशभर में प्रथम स्थान है। लेकिन वहां महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अभी तक ना तो सरकार हरकत में आई है और ना ही पुसिल प्रशासन। ताजा मामला मंडोर क्षेत्र के नारी निकेतन का है। जहां से एक आदिवासी नाबालिग गायब हो गई है। लडक़ी का नाम भैरि बताया जा रहा है। नाबालिग के गायब होने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही मंडोर पुलिस थाने में मामला दर्ज हो गया है और थानाधिकारी मुक्ता पारीक इस मामले की जांच मिली है। पुलिस के अनुसार भैरी रात को टीवी देखने के बाद सो गई थी। लेकिन गुरुवार सुबह चार बजे से ही उसे निकेतन में नहीं देखा गया है। आखिर ये नाबालिग इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद गायब कैसे हो गई ये सबसे बड़ा सवाल है । पुलिस के अनुसार भैरी आदिवासी गरासिया जाति की है । मनावता की थली, ठंडी बेरी पिंडवाड़ा, सिरोही की रहने वाली इस नाबालिग पर धारा 363 का मामला है । इसी वर्ष मई सेे भैरी नारी निकेतन में बंद थी।

यह भी पढ़े

Web Title-a girl missing from nari niketan mandore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mandore, jodhpur, rajasthan news, hindi news, nari niketan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved