• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धोखाधड़ी कर एक व्यक्ति के खाते से निकले 52 हजार रुपए

52 thousent rupees disburse due to fraud - Nuh News in Hindi

नूहं। नोटबंदी के चलते एक युवक को अपने खाते में पैसा जमा कराना मंहगा पड़ गया। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर युवक के खाते से लगभग 52 हजार रूपये निकाल लिए गए। घटना की शिकायत युवक द्वारा पुन्हाना सिटी चौकी पुलिस को दे दी गई है। सिटी चौकी इंचार्ज के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। युवक नितिन बंसल पुत्र महेन्द्र बंसल ने बताया कि उसने अपना बचत खाता कैनरा बैंक में खुलवाया हुआ है। जिसमें 28 नवबंर को उसने 2 लाख 45 हजार रूपये जमा कराए थे। परंतु किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते को हैक करके दिनांक 1 दिसंबर व 2 दिसंबर को उसके खाते से अलग-अलग किस्तों में 51958 रूपये निकाल लिए। उसे तब पता चला जब उसके मोबाईल पर पैसे निकलने का मैसेज आया। मैसेज आते ही उसके होश उड़ गये। नितिन ने बताया कि उसने तुरंत बैंक में जाकर अपने खाते की स्टेटमेंट निकलवाई तो पाया कि हैकर ने उसके खाते से लगभग 52 हजार रूपये की राशि अलग अलग खातों में ट्रांसफर की है। बैंक मैनेजर द्वारा तुंंरत ए टी एम कार्ड को लॉक कर बचत खाते का पासवर्ड बदलवाया। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

यह भी पढ़े

Web Title-52 thousent rupees disburse due to fraud
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fraud, haryana police, crime in haryana, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, nuh news, nuh news in hindi, real time nuh city news, real time news, nuh news khas khabar, nuh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved