• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मिस्र:शरणार्थियों की नौका पलटी,42 डूबे

42 people killed in Egypt migrant boat capsize - World News in Hindi

काहिरा। मिस्र में भूमध्यसागर तट पर नौका पलटने से 42 लोगों की मौत हो गई। इस नौका में लगभग 600 शरणार्थी सवार थे। यह दुर्घटना बुधवार को काफ अल-शेख के पास हुई। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नौका में मिस्र, सीरिया, सूडान, एरिट्रिया और सोमालिया के शरणार्थी थे। मृतकों में 10 महिलाएं और दो बच्चे भी हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, तटरक्षक बल ने लगभग 150 लोगों को जीवित बचाया, जबकि लगभग 400 लोग अब भी लापता हैं। यह नौका राशिद और बाल्टिम के बीच से रवाना हुई थी। नौका में सवार शरणार्थी यूरोप पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। इस साल 20 सितंबर तक लगभग 2,766 लोगों की मौत हो गई है। ये लोग मुख्य रूप से लीबिया से थे। (आईएएनएस)

यह भी पढ़े

Web Title-42 people killed in Egypt migrant boat capsize
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 42 people killed, egypt migrant boat capsize, egypt news in hindi, 600 passengers in boat, international organisation for migration, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved