• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

38 कॉलोनियों को किया जाएगा नियमित

38 colony will be regularize - Kurukshetra News in Hindi

कुरुक्षेत्र। स्वर्ण जयंती पर नगर परिषद ने शहर के हजारों लोगों को एक नायाब तोहफा देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत शहर की करीब 38 अनियमित कालोनियों को नियमित किया जाएगा। इस प्रस्ताव पर नगर परिषद हाउस ने अपनी मोहर लगा दी है और अंतिम फैसले के लिए इस प्रस्ताव को विधायक सुभाष सुधा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखेंगे। नगर परिषद के अध्यक्षा उमा सुधा ने मंगलवार को नप कार्यालय में हाउस की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के अनियमित कालोनियों में रह रहे हजारों लोगों को तमाम सुविधाएं देने के लिए स्वर्ण जयंती वर्ष पर करीब 38 कालोनियों को नियमित करने का प्रस्ताव तैयार किया। इस प्रस्ताव को हाउस के समक्ष रखते हुए अनियमित कालोनियों को नियमित करने पर विस्तार से नगर परिषद कार्यालय द्वारा तैयार की सर्वे रिपोर्ट पर चर्चा की गई। इस चर्चा के बाद इस प्रस्ताव पर पार्षदों ने अपनी सहमति जताई है। अब हाउस के इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखकर कालोनियों को नियमित करने का अनुरोध किया जाएगा। यह भी पढ़े :धनतेरस पर खरीदे पीतल के बर्तन, मिलेगा13 गुना फल
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

यह भी पढ़े

Web Title-38 colony will be regularize
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, haryana, kurukshetra, manohar lal, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kurukshetra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved