• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आरक्षण की मांग को लेकर धरना 34वें दिन भी जारी

34th day continued picketing to demand reservation - Bhiwani News in Hindi

भिवानी। धनाना गांव में आरक्षण को लेकर चल रहा धरना 34वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने कहा कि कल दिल्ली कूच हमारी एकता और संगठित होने का परिचय देने के लिए था। उन्होने कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो 20 मार्च को एक बार फिर दिल्ली कूच कर राजधानी को चारों तरफ से घेरा जाएगा और दिल्ली रहने वाले जाट सांसदों का घेराव करेंगे। धरने के 34वें दिन 36 जाति का भाईचारा जिंदाबाद के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान जाट आंदोलनकारी कुलदीप धनाना और रणबीर बेनिवाल ने कहा कि लाखों की संख्या में दिल्ली कूच करने वाले जाटों की एकता से ना केवल हरियाणा बल्कि केंद्र सरकार को भी सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार अब चेत जाए और जल्द उनकी मांग पूरी करे, नहीं तो 20 मार्च को एक बार फिर जाट दिल्ली कूच कर आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। धरने के 34वें दिन धरनास्थल पर सुबेदार राजमल धनाना, मीणा देवी धनाना, मास्टर दिवान सिंह जाखड़, राजकुमार मुंढाल, जिला प्रधान होशियार सिंह जताई, प्रेमकुमार धनाना, कृपाल धनाना, पूर्व सरपंच अमृत सिंह, हवासिंह घुसकानी, भरथा कुंगड़, सतबीर घुसकानी, राजसिंह जताई, मास्टर अजीत धनाना, रामकुमार सुखपुरा, सतपाल घुसकानी, कप्तान भीम मित्ताथल, बलवान धनाना, रिसाल सिंह सिवाड़ा, बनीसिंह पुर, ओमप्रकाश बामला और बलबीर बजाड़ सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ सावधान हो जायें अब भ्रस्ट अफसर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-34th day continued picketing to demand reservation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 34th day continued picketing to demand reservation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhiwani news, bhiwani news in hindi, real time bhiwani city news, real time news, bhiwani news khas khabar, bhiwani news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved