• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अफगानिस्तान:2 अमेरिकी जवानों की मौत

2 US Soldiers Killed in Afghan Fighting - World News in Hindi

वाशिंगटन। अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में गुरुवार को 26 अफगान नागरिकों, तीन स्थानीय जवान और दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अमेरिकी रक्षा कार्यालय पेंटागन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कुंदुज में तालिबानी ठिकाने को खाली कराने और तालिबान के खिलाफ अभियान के दौरान दो अमेरिकी सैनिकों की जान चली गई। इस दौरान चार अन्य अमेरिकी सैनिक घायल हो गए। अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने बयान में कहा, जिन दो जवानों की मौत हुई है और जो चार घायल हुए हैं, वे तालिबान के खिलाफ अफगान सुरक्षाबलों के साथ थे। इस दौरान हमारे सहयोगी कुछ अफगान सुरक्षाबलों की भी मौत हुई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस दौरान 24 से अधिक नागरिकों की भी मौत हुई है। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत अमेरिकी हवाई हमले में हुई। यह भी पढ़े :मंत्रों,बैंगन-आलू से मिटा आसाराम का दर्द
यह भी पढ़े :प्यार करना पड़ा महंगा, गंवाई जान

यह भी पढ़े

Web Title-2 US Soldiers Killed in Afghan Fighting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: us soldiers, afghan fighting, kunduz battle, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved