• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

तेलंगाना: 11 विपक्षी विधायक विधानसभा से निलंबित

हैदराबाद। तेलंगाना में विधानसभा की कार्यवाही बाधित करने के लिए शनिवार को 11 विपक्षी विधायकों को सदन से एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। विधायी मामले के मंत्री हरीश राव द्वारा एक प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष मधुसूदन चारी ने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नौ और तेलुगू देशम पार्टी (तदेपा) के दो विधायकों को निलंबित कर दिया। विपक्षी सदस्य दल बदल कर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) में शामिल होने वाले विधायकों को अयोग्य घोषित करने की उनकी मांग पर एक बहस के लिए जोर दे रहे थे। जब विधानसभा अध्यक्ष ने उनके स्थगन प्रस्ताव को खारिज कर दिया तो विपक्षी विधायक सदन के कूप में पहुंच गए।
हंगामे के बीच मंत्री हरीश राव ने हंगामा करने वाले विपक्षी सदस्यों के एक दिन के निलंबन के लिए प्रस्ताव पेश किया। अध्यक्ष ने उनके निलंबन की घोषणा कर दी और उन्हें सदन छोडऩे के लिए कहा। कांग्रेस नेता के.ए. जना रेड्डी ने निलंबन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

यह भी पढ़े

Web Title-11 opposition legislators suspended from Telangana assembly
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: telangana assembly, 11 opposition legislators suspended, telugu desam party, congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hyderabad news, hyderabad news in hindi, real time hyderabad city news, hyderabad news khas khabar, news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved