• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विंडोज 11 बिना एंड्रॉइड ऐप्स सपोर्ट के होगा रोलआउट

Windows 11 to launch without Android apps support - Gadgets News in Hindi

सैन फ्रांसिस्को। माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी वेबसाइट पर एक जानकापी साझा करते हुए कहा है कि विंडोज 11 पर एंड्रॉइड ऐप्स का सपोर्ट नहीं करेगा। एंड्रॉइड ऐप्स के लिए विंडोज 11 यूजर्स को गूगल के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए बनाए गए ऐप्स को सीधे अपने डेस्कटॉप पर चलाने की अनुमति देगा। विंडोज 11 एक नए माइक्रोसॉफ्ट स्टोर के साथ आएगा, जिसे एक नए डिजाइन के साथ बनाया गया है जिससे एक विश्वसनीय स्थान पर अपने पसंदीदा ऐप्स, गेम, शो और फिल्मों को सर्च करना आसान हो जाएगा। कंपनी ने एक बयान में कहा,हम अमेजॉन और इंटेल के साथ अपने सहयोग के माध्यम से एंड्रॉइड ऐप को विंडोज 11 और माइक्रोसॉफ्ट स्टोर में लाने के लिए अपनी यात्रा जारी रखने के लिए तत्पर हैं। यह आने वाले महीनों में विंडोज इंसाइडर्स के लिए एक पूर्वावलोकन के साथ शुरू होगा।
विंडोज 11 का रोलआउट पिछले विंडोज 10 फीचर अपडेट की तरह ही काम करेगा।
यूजर्स 5 अक्टूबर के बाद सेटिंग्स विंडोज अपडेट पर जाकर विंडोज 11 में डिवाइस में अपडेट कर सकते हैं।
जुलाई में पेश किया गया, विंडोज 11 स्क्रीन पर एप्लिकेशन को स्नैप करने के लिए एक स्लीक लुक और लेआउट के साथ आता है।
माइक्रोसॉफ्ट पहले ही पीसी पर विंडोज 11 चलाने के लिए बुनियादी आवश्यकताओं का खुलासा कर चुका है। इसके लिए एक ऐसे प्रोसेसर की आवश्यकता होगी जिसमें दो या अधिक कोर हों और 1 गीगाहट्र्ज या उससे अधिक हो साथ ही 4जीबी रैम और कम से कम 64जीबी स्टोरेज हो।
कपंनी ने हाल ही में घोषणा की थी कि विंडोज 11 आधिकारिक तौर पर इंटेल कोर एक्स-सीरीज, जीऑन डब्ल्यू-सीरीज और इंटेल कोर 7820एचक्यू का सपोर्ट करेगा। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Windows 11 to launch without Android apps support
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: windows 11 to launch without android apps support, windows 11, android apps, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved