• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विंडोज बीटा पर मैसेज एडिटिंग फीचर रोल आउट कर रहा व्हाट्सएप

WhatsApp rolling out message editing feature on Windows beta - Gadgets News in Hindi

सैन फ्रांसिस्को। मेटा-स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप विंडोज बीटा पर एक मैसेज एडिटिंग फीचर शुरू कर रहा है। डब्ल्यूएबीटा इंफो की रिपोर्ट के अनुसार, बीटा यूजर्स अब मैसेज मेन्यू में एक एडिट एक्शन देखेंगे, जो उन्हें टेक्स्ट मैसेज को एडिट करने की अनुमति देगा। हालांकि, यूजर्स मैसेज भेजने के 15 मिनट के भीतर ही उसे एडिट कर सकते हैं। साथ ही, किसी अलग डिवाइस से भेजे गए मैसेज को एडिट करना संभव नहीं है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि मैसेज को एडिट करने की क्षमता वर्तमान में कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है, जो विंडोज अपडेट के लिए लेटेस्ट व्हाट्सएप बीटा इंस्टॉल करते हैं।
उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह फीचर और अधिक यूजर्स के लिए रोल आउट हो जाएगी।
मेटा के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने पिछले महीने इस मैसेज एडिटिंग फीचर की घोषणा की थी।
इस बीच, पिछले हफ्ते यह बताया गया कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म विंडोज बीटा में ड्राइंग एडिटर के लिए एक नया क्रॉप टूल रोल आउट कर रहा है।
टूल यूजर्स को ऐप के भीतर ही अपनी इमेज को क्रॉप करने में मदद करता है, जिससे उनके लिए एडिट करना आसान हो जाता है(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-WhatsApp rolling out message editing feature on Windows beta
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: whatsapp, windows beta, san francisco, meta, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved