• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सैमसंग का गैलेक्सी टैब एक्टिव2 टैबलेट लांच, कीमत 50,990 रुपये

नई दिल्ली। सैमसंग ने गुरुवार को टैबलेट श्रेणी में नई पेशकश -‘गैलेक्सी टैब एक्टिव2’ लांच किया, जो मिलिट्री ग्रेड के डिजायन और मजबूती से लैस है और इसकी कीमत 50,990 रुपये रखी गई है। इस डिवाइस में उन्नत टच के अलावा पोगो पिन दिया गया है। पोगो पिन एक डिवाइस है, जो कई डिवाइसों को एक साथ कनेक्ट और चार्ज कर सकता है या फिर बड़ी आसानी से किसी लैपटॉप और कीबोर्ड को डिवाइस से जोड़ सकता है। इसके अलावा इसमें 4,450 एमएएच की रिप्लेसेबल बैटरी, मजबूत एस-पेन, बॉयोमीट्रिक अथॉन्टिकेशन और सैमसंग का सिक्योरिटी प्लेटफार्म -नॉक्स दिया गया है, जो मालवेयर और हैकर्स से संवेदनशील जानकारियों को सुरक्षित रखता है। सैमसंग इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (आईटी और मोबाइल एंटरप्राइज बिजनेस) सुकेश जैन ने कहा, ‘‘सैमसंग ‘गैलेक्सी टैब एक्टिव2’ एक मजबूत डिवाइस है, जिसे आईटी दृष्टिकोण से प्रबंधित करना आसान है, यह विशिष्ट कार्यालय उपयोग के दायरे से परे भी मोबाइल वर्कफ्लोज को बेहतर बनाने के लिए फीचर्स और विशेष रूप से डिजायन की गई एक्ससेरीज मुहैया कराता है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Samsung Galaxy Tab Active2 tablet launched in India for Rs 50,990
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: samsung galaxy tab active2 tablet, india, rs 50, 990, samsung galaxy tab active2, samsung, galaxy tab active2, गैलेक्सी टैब एक्टिव2, सैमसंग, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved