• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पेनासोनिक ने भारत में ‘एलुगा रे 800’ लांच किया

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पेनासोनिक ने मंगलवार को अपनी ‘एलुगा’ सीरीज की नई डिवाइस ‘एलुगा रे 800’ पेश की। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। चार जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल मैमोरी वाली यह डिवाइस 1.8 गीगा हट्र्ज ओक्टाकोर प्रोसेसर से लैस है। इसकी इंटरनल मैमोरी 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ‘पेनासोनिक इंडिया’ के मोबाइल डिवीजन के बिजनेस हेड पंकज राणा ने एक बयान में कहा, ‘‘‘एलुगा रे 800’ में स्टाइलिश लुक्स, बढ़ाई गई बैटरी लाइफ और ‘आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस (एआई) आर्बो हब’ जैसे कई मजेदार फीचर्स हैं। ‘एआई आर्बो हब’ हमारा वन स्टॉप है जो काफी वाजिब कीमतों पर आपका जीवन पहले से आसान बनाता है।’’
5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन में 4,000 एमएएच की शक्तिशाली बैटरी है। डिस्प्ले पर ऊपर कॉर्निया गोरिल्ला ग्लास की परत है।
स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल ऑटो फोकस (एएफ) रियर कैमरा तथा फ्लैश के साथ आठ मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।
यह डिवाइस ‘एंड्रोएड 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम’ (ओएस) पर काम करता है। स्मार्टफोन ‘मल्टी-विंडो फंक्शन’ जैसे फीचर सपोर्ट करता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Panasonic launched Eluga Ray 800 in India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panasonic, eluga series, india, eluga ray 800, rs 9, 999, एलुगा रे 800, panasonic eluga ray 800, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved