• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

माइक्रोसॉफ्ट का सर्फेस स्टूडियो कंप्यूटर लॉच

माइक्रोसॉफ्ट ने न्यूयॉर्क में आयोजित इवेंट में एक खास सर्फेस स्टूडियो कंप्यूटर पेश किया है। यानी अब बाजार में आई माइक कंप्यूटर को जल्द टक्कर मिलने वाली है। इसका नाम सर्फेस स्टूडियो है और इसकी शुरुआती कीमत 2,999 डॉलर यानी 2 लाख रुपये है। कंपनी के मुताबिक इसके स्टॉक सीमित होंगे। इसके अलावा इसके दो वैरिएंट और भी हैं जिनकी कीमत 3,499 डॉलर यानि 2 लाख 34 हजार और 4,199 डॉलर यानि 2 लाख 80 हजार रुपये है। माइक्रोसॉफ्ट के डिवाइस हेड ने कहा है, हमें उम्मीद है की सर्फेस स्टूडियो कंप्यूटर औरों से बिल्कुल अलग और बेहतरीन होगा। आपको बता दें कि यह ऑल इन वन कंप्यूटर है और कंपनी का दावा है कि इसमें दुनिया का सबसे पतला एलसीडी मोनिटर लगाया गया है जो सिर्फ 12.5 एमएम का है। इसका डिस्प्ले साइज 28 इंच है और इसमें 13.5 मिलियन पिक्सल दिए गए हैं। इसमें इंटेल का 6th जेनेरेशन प्रोसेसर लगा है। इसमें कई एक्सेसरीज का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने सर्फेस डायल पेश किया है जिसे इसके साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इसे लगाकर कंप्यूटर के कई ऑप्शन्स को आप ऐक्टिवेट कर सकत हैं। यह भी पढ़े :इंटरनेट के अलावा Wi Fiके ये 6 काम जान चौंक जाएंगे यह भी पढ़े :वाट्सएप, फेसबुक की लत से ये हैं नुकसान

यह भी पढ़े

Web Title-Microsoft Launch Surface Studio computer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: microsoft, launch, surface studio computer, 32 gb, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved