• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पिक्सल 6 में खुद के चिप का इस्तेमाल कर सकता है गूगल

Google likely to use its own chip in Pixel 6 - Gadgets News in Hindi

सैन फ्रांसिस्को। दिग्गज आईटी कंपनी गूगल अपने ही उस चिपसेट पर काम कर रही है, जिसे आगामी पिक्सल 6 डिवाइस में इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस चिपसेट का कोडनेम व्हाइटचैपल रखा गया है। 9 टू 5 गूगल द्वारा देखे गए दस्तावेजों के मुताबिक, 'व्हाइटचैपल' का उपयोग कोडनेम 'स्लाइडर' के साथ किया जाता है, जो एक चिप (एसओसी) पर पहले व्हाइटचैपल सिस्टम के लिए एक शेयर्ड प्लेटफॉर्म है। शुक्रवार को एक रिपोर्ट में कहा गया, कंपनी इस चिप को फिलहाल 'जीएस101' का नाम दे रही है। इसमें जीएस का मतलब संभावित रूप से 'गूगल सिलिकॉन' से है। व्हाइटचैपल किसी चिप (एसओएस) पर अपने खुद का सिस्टम बनाने के लिए गूगल की तरफ से किया गया एक प्रयास है, जिसका इस्तेमाल पिक्सल फोन या क्रोमबुक्स में किया जा सके। ठीक उसी तरह से जिस तरह से एप्पल आईफोन या मैक में अपने खुद के चिप का इस्तेमाल करता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल द्वारा सैमसंग के साथ मिलकर व्हाइटचैपल को डेवलप करने की बात कही जा रही है, जिसका एक्सिनॉस चिप एंड्रायड की दुनिया में काफी मशहूर है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Google likely to use its own chip in Pixel 6
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: google likely to use its own chip in pixel 6, google, chip, pixel 6, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved