• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गूगल ने लॉन्च किया इंटरैक्टिव वीडियो शॉपिंग प्लेटफॉर्म शॉपलूप

Google launches interactive video shopping platform Shoploop - Gadgets News in Hindi

सैन फ्रांसिस्को। गूगल ने शॉपलूप नामक एक इंटरैक्टिव वीडियो शॉपिंग प्लेटफॉर्म लान्च किया है, जिससे लोग बगैर किसी दुकान में जाए उन उत्पादों की जांच परख कर सकते हैं जिन्हें वे असल जिंदगी में खरीदना चाहते हैं। गुरुवार को कंपनी ने एक बयान में कहा, प्रायोगिक परियोजनाओं के लिए -एरिया 120- नाम गूगल के इन-हाउस लैब द्वारा इस ऐप को विकसित किया गया है, जो मोबाइल पर अब उपलब्ध है और इसके डेस्कटॉप वर्जन को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इस ऐप की मदद से आप उत्पादों की समीक्षा कर सकते हैं, उसे ट्राय कर सकते हैं, उसके बारे में दूसरों को बता सकते हैं या वीडियोज से सीधे तौर पर इन्हें खरीदने के लिए अन्य क्रेताओं की मदद भी कर सकते हैं। शॉपलूप के सभी वीडियोज की अवधि 90 सेकेंड से भी कम की है। यह एक मनोरंजक तरीके से नए-नए उत्पादों के बारे में जानने की दिशा में खरीददारों के लिए मददगार है।
गूगल ने कहा, "पारंपरिक ई-कॉमर्स साइट पर उत्पादों की तस्वीरों को स्क्रॉल करने, उनके नाम या विवरण पढ़ने की तुलना में शॉपलूप का अनुभव कहीं ज्यादा इंटरैक्टिव है।"
शॉपलूप में क्रेता वास्तविक लोगों से उत्पादों के बारे में समीक्षा प्राप्त कर सकते हैं, जो किसी विशेष क्षेत्र में उत्पादों के जानकार हैं।
अगर आपको कोई प्रोडक्ट पसंद आता है, तो आप उसे बाद में खरीदने के लिए सेव कर सकते हैं या कंपनी की वेबसाइट पर जाकर उसे तुरंत ही खरीद सकते हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Google launches interactive video shopping platform Shoploop
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: google, interactive video shopping platform, shoploop, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved