• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिस्को एआई के चलते करीब 4,000 नौकरियों में कटौती करेगी

Cisco to Cut Nearly 4,000 Jobs Due to AI Focus - Gadgets News in Hindi

नई दिल्ली । दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी सिस्को ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और अन्य हाई ग्रोथ टेक्नोलॉजी पर फोकस के चलते वैश्विक स्तर पर करीब 4,000 नौकरियों में छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी के ग्लोबल वर्कफोर्स के 5 प्रतिशत से भी कम लोगों को प्रभावित करने वाली इस छंटनी की जानकारी सीईओ चक रॉबिन्स और कार्यकारी नेतृत्व टीम ने कंपनी के वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के नतीजों के साथ जारी एक इंटरनल मेमो में दी। रॉबिन्स ने मेमो में कहा। “एआई युग में वही कंपनियां सफल होंगी जो लक्ष्य-केंद्रित, तेज और निरंतर निवेश को उन क्षेत्रों की ओर स्थानांतरित करने के लिए अनुशासित होंगी जहां मांग और दीर्घकालिक मूल्य सृजन सबसे मजबूत है।”
कंपनी ने कहा कि प्रभावित अधिकांश कर्मचारियों को 14 मई से सूचनाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी, और यह प्रक्रिया स्थानीय कानूनों और विनियमों के अनुसार वैश्विक स्तर पर की जाएगी।
इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि प्रभावित कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2026 के आनुपातिक बोनस, विच्छेद सहायता और कंपनी के प्लेसमेंट सेवा कार्यक्रम तक पहुंच प्राप्त होगी।
कंपनी ने बताया कि उसके प्लेसमेंट सेवा कार्यक्रम ने लगभग 75 प्रतिशत प्रतिभागियों को नई नौकरियां प्राप्त करने में मदद की है।
नेटवर्किंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने बताया कि पुनर्गठन से प्रभावित कर्मचारियों को एआई, साइबर सुरक्षा, नेटवर्किंग और संबंधित प्रौद्योगिकियों को कवर करने वाले सिस्को यू कॉर्स और सर्टिफिकेट्स तक एक वर्ष की पहुंच प्रदान की जाएगी।
कुछ डिवीजनों में कर्मचारियों की संख्या कम करते हुए, सिस्को ने कहा कि वह सिलिकॉन, ऑप्टिक्स, सुरक्षा और अपने संचालन में एआई के बड़े स्तर पर उपयोग जैसे क्षेत्रों में 'रणनीतिक निवेश' करना जारी रखेगी।
मेमो में कहा गया,“ये निवेश हमारी मजबूत स्थिति को और मजबूत कर रहे हैं और उन तकनीकों और व्यवसायों पर केंद्रित हैं जो हमारी वृद्धि को गति देंगे।”
इसके अलावा, सिस्को ने 15.8 अरब डॉलर का रिकॉर्ड तिमाही राजस्व दर्ज किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cisco to Cut Nearly 4,000 Jobs Due to AI Focus
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cisco, ai, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved