• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

HP का नया प्रिंटर, कम बिजली-कम खर्च और...

नई दिल्ली। वैश्विक प्रिंटर और पर्सनल कंप्यूटर कंपनी एचपी इंक ने गुरुवार को नए बिजनेस प्रिंटरों की एक शृंखला पेश की, जो कम बिजली खपत में कम खर्च के साथ तेज रफ्तार प्रिंटिंग करने में सक्षम हैं। गुरुवार को पेश किए गए प्रिंटरों में एचपी पेजवाइड प्रो 500 शृंखला में शामिल हैं एचपी पेजवाइड प्रो 552डीडब्ल्यू और एचपी पेजवाइड प्रो एमएफपी 577डीडब्ल्यू। 552डीडब्ल्यू और 577डीडब्ल्यू छोटे कारोबारियों और कार्यसमूहों के लिए है। यह प्रति महीने 6,000 पृष्ठ प्रकाशित कर सकते हैं और एक मिनट में अधिकतम 70 पृष्ठ प्रकाशित कर सकते हैं। इन प्रिंटरों का मूल्य 51,600 रुपये से शुरू होता है।
एचपी पेजवाइड एंटरप्राइज कलर शृंखला में शामिल है एचपी पेजवाइड एंटरप्राइज कलर 556 और एचपी पेजवाइड एंटरप्राइज कलर एमएफपी 586।
ये प्रिंटर छोटे कारोबारियों और मध्य आकार के कार्यसमूहों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। ये प्रति मिनट अधिकतम 75 पृष्ठ की रफ्तार के साथ एक महीने में अधिकतम 15 हजार पृष्ठ प्रकाशित कर सकते हैं।

यह भी पढ़े

Web Title-HP presents page wide printer series
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hp latest news, hp page wide printer series, hp ink, hp page wide enterprise, technology news in india, latest technology news , latest gadgets updates, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved