दिल्ली। दिल्ली में दिन दहाडे बीच सडक पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना दिल्ली के नजफगढ इलाके की है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय दिनेश उर्फ मंगू के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर दिनेश अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल घर लौट रहा था। दिनेश अपने दोस्त के साथ स्कूट पर बैठा था। [# ये कैसा मंगेतर! जीजा और दोस्तों के हवाले की पत्नी] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
स्कूटी दिनेश का दोस्त चला रहा था। रास्ते में रोशनपुरा में एक स्पलेंडर बाइक पर सवार दो युवक आए। बाइक ने पहले स्कूटी को ओवरटेक किया और बाइक के पीछे बैठे एक युवक ने स्कूटी को रूकवाया। आरोपी के दोनों हाथों में पिस्तौल थी। बाइक से उतरकर आए युवक ने आते ही दिनेश के सिर में गोली मार दी।
गोली लगते ही दिनेश स्कूटी से नीचे गिर गया। इतने पर भी आरोपी रूका नहीं। नीचे गिरे दिनेश के सिर में उसने एक और गोली मारी। गोली मारने के बार आरोपी बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गए। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
कर्ज से छुटकारा पाने के लिए व्यापारी ने खुद रची थी लूट की साजिश, तीन गिरफ्तार
झारखंड के चतरा में दो करोड़ रुपए मूल्य के अफीम और हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
रांची : युवती की गला रेतकर हत्या के दोषी युवक को आजीवन कारावास
Daily Horoscope