• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सिरफिरे प्रेमी ने छात्रा के चेहरे पर फेंका तेजाब

सीतामढी। बिहार के सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे ने सोमवार देर रात अपनी भाभी के साथ सो रही एक किशोरी पर तेजाब उड़ेल दिया और फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, पकरिया गांव में 10वीं की छात्रा नीतू कुमारी अपने घर के एक कमरे में भाभी के साथ सो रही थी। इसी दौरान गांव के ही युवक सत्येन्द्र महतो ने कमरे में घुसकर नीतू के चेहरे पर तेजाब उड़ेल दिया और वहां से फरार हो गया। सोनबरसा के थाना प्रभारी फुलदेव चौधरी ने मंगलवार को बताया कि किशोरी को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़े

Web Title-Cruel crime in bihar, acid attack on 10th student in Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar crime report, bihar latest update, cruel crime in bihar, acid attack on 10th student, police investigation on 10 class student acid attack, acid attack case, crime news in hindi, city crime news in hindi, crime news
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved