• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

योग्य शिक्षक 14 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

October 14 will be able to apply to qualified teacher transfers - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ । हरियाणा शिक्षा विभाग ने नई स्थानांतरण नीति के अंतगर्त सामान्य स्थानांतरण-2016 टीजीटी और सी एंड वी वर्ग के स्थानांतरण करने का निर्णय लिया है।प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि सभी स्थानांतरण योग्य अध्यापक अपनी इच्छानुसार जोन एवं विद्यालय का वरीयता अनुसार विकल्प एमआईएस पोर्टल पर 14 अक्तूबर तक भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान अपना विकल्प नहीं देने वाले स्थानांतरण योग्य अध्यापकों को किसी भी विद्यालय में लगाया जा सकेगा और इसके लिए कोई आपत्ति भी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी स्थानांतरण योग्य अध्यापकों को सलाह दी गई है कि वे विकल्प देते समय प्रत्येक जोन में अधिकतम विद्यालयों का चयन करें ताकि उन्हें उनकी इच्छानुसार विद्यालय का आवंटन हो सके। शर्मा ने बताया कि जिन सी एंड वी अध्यापकों का अन्तर जिला स्थानांतरण किया गया है, वे भी अपने-अपने आवंटित जिला में जोन व विद्यालय का चयन करेंगे।

Web Title-October 14 will be able to apply to qualified teacher transfers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: education minister rambilas sharma, haryana news, haryana hindi news, news in hindi, latest news in hindi, news, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved