• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

US ने वेनेजुएला पर लगाया प्रतिबंध, राष्ट्रपति निकोलस को बताया तानाशाह

वॉशिंगटन। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को तानाशाह बताते हुए अमेरिका ने उनपर प्रतिबंध का ऐलान किया है। अमेरिका ने वेनेजुएला में विपक्षी नेताओं पर खतरे और अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा हालिया चुनावों को अवैध घोषित करने के मामले में रोक लगाई है। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है,चौथी बार अमेरिका ने किसी देश के मौजूदा प्रमुख पर प्रतिबंध लगाया है।

अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्टीवन ने कहा कि रविवार के अवैध चुनावों से इस बात की पुष्टि हुई है कि मादुरो एक तानाशाह हैं, जो वेनेजुएला के लोगों की इच्छाओं की उपेक्षा करते हैं। मादुरो पर प्रतिबंध लगाकर अमेरिका ने साफ किया है कि हम उनके शासन की नीतियों के खिलाफ हैं और वेनेजुएला के लोगों का समर्थन करते हैं जो अपने देश में एक पूर्ण और समृद्ध लोकतंत्र वापस चाहते हैं।

वाइट हाउस की न्यूज कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने मादुरो सरकार को वेनेजुएला के संविधान और संवैधानिक नैशनल असेंबली के अधिकारों का सम्मान करने को कहा था। उन्होंने कहा कि मादुरो सरकार को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने, राजनीतिक कैदियों को रिहा करने और वेनेजुएला के लोगों के सम्मान करने को कहा गया, जिसे अनसुना किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-US sanctions Venezuelan Prez Maduro, calls him a dictator
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: venezuela controversial election, venezuela, us sanctions maduro, venezuelan prez maduro, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved