• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेरिका में विदेशी ग्राहकों से भेदभाव करने वाली कंपनी पर मुकदमा ठोका

US bus company sued for discrimination against customers - World News in Hindi

वाशिंगटन। अमेरिका के इलिनॉयस के अटॉर्नी जनरल ने चीनी छात्रों सहित ग्राहकों के साथ भेदभाव और उत्पीडऩ के लिए एक परिवहन कंपनी पर मुकदमा दायर किया है। अटॉर्नी जनरल लीजा मैडिगन ने सोमवार को जारी बयान में कहा, ‘‘सबअर्बन एक्सप्रेस और उसके मालिक डेनिस टोपेन कॉलेज छात्रों और उनके परिवारों के साथ भेदभाव और उनका उत्पीडऩ कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अदालत से सबअर्बन एक्सप्रेस और इसके मालिक द्वारा लोगों का भेदभाव करने और उन्हें ठेस पहुंचाने से बचाने के लिए त्वरित कदम उठाने का आह्वान करती हूं और मैं यह मुकदमा इस कंपनी को हमेशा के लिए बंद करने के मकसद से दायर कर रही हूं।’’ मैडिगन की शिकायत के मुताबिक, टोपेगन ग्राहकों के साथ भेदभाव कर रहे हैं। इस शिकायत में दिसंबर 2017 की घटना का जिक्र किया गया है, जिसमें उन्होंने अपने ग्राहकों को ईमेल कर बस की सवारी करने पर ताना मारते हुए कहा था, ‘‘आपके जैसे यात्री। जब आप हमारी बसों में बैठे होंगे तो आपको यह नहीं लगेगा कि आप चीन में हैं।’’
अटॉर्नी जनरल ने दिसंबर की घटना के बाद एक जांच शुरू की थी और इसके बाद कंपनी पर मुकदमा दायर करने का फैसला किया। मैडिगन ने सबअर्बन एक्सप्रेस पर अपने कर्मचारियों से ऐसे छात्रों से बचने के लिए प्रोत्साहित करने का भी आरोप लगाया है, जो अंग्रेजी भाषा नहीं बोल पाते।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-US bus company sued for discrimination against customers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: us, bus company, customers, chinese students, lisa madigan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved