संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को जुलाई 1995 में स्रेब्रेनीत्सा में मारे गए 8 हज़ार से अधिक बोसनियाई मुस्लिम पुरुषों और किशोरों को श्रद्धाँजलि दी. साथ ही, उन महिलाओं और जनसंहार से जीवित बचे लोगों को भी याद किया गया, जिन्हें इस त्रासदी के बाद अपना जीवन फिर से बसाने के लिए अथक संघर्ष करना पड़ा.
पूर्वी बोस्निया और हर्ज़ेगोविना के स्रेब्रेनीत्सा में हुआ यह क़त्लेआम, यहूदी जनसंहार के बाद योरोप का सबसे बड़ा हत्याकांड था. यह पूर्व यूगोस्लाविया के विघटन के बाद भड़के युद्धों के सबसे काले अध्यायों में से एक है.जुलाई 1995 में बोसनियाई सर्ब सेना ने स्रेब्रेनीत्सा पर धावा बोल दिया था. इससे पहले, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव 819 (1993) के तहत इसे एक सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया था.अनेक लोगों ने पास के पोतोचारी में स्थित संयुक्त राष्ट्र परिसर में शरण लेने की कोशिश की. मगर उन्हें उनके परिवारों से अलग कर दिया गया, उनकी हत्या कर दी गई तथा उनके शव सामूहिक क़ब्रों में दफ़ना दिए गए.
© UN Photo/Eskinder Debebe
स्रेब्रेनीत्सा स्मृति केन्द्र के हसन हसानोविच, 'स्रेब्रेनीत्सा में 1995 में हुए जनसंहार की याद और आत्मचिन्तन के अन्तरराष्ट्रीय दिवस’ के अवसर पर सम्बोधित करते हुए.
भय, अपनों को खोने का दर्द और जीवित रहने का संघर्ष11 जुलाई 1995 को जब स्रेब्रेनीत्सा पर क़ब्ज़ा हुआ, तब हसन हसानोविच 19 वर्ष के थे. अपने पिता और जुड़वाँ भाई हुसैन के साथ, वह जंगल के रास्ते बच निकलने की कोशिश कर रहे पुरुषों व किशोरों के एक समूह में शामिल हो गए.कुछ ही घंटों में वह अपने परिजनों से बिछड़ गए. घात लगाकर किए गए हमलों, हत्याओं और तोपख़ाने की गोलाबारी के बीच, वह कई दिनों तक भूखे और बिना सोए अकेले चलते रहे.स्रेब्रेनीत्सा स्मृति केन्द्र में मौखिक इतिहास कार्यक्रम के प्रमुख हसन हसानोविच ने संयुक्त राष्ट्र महासभा कक्ष में कहा, “वो डर ही था, जो मुझे आगे बढ़ाता रहा.”उन्होंने कहा, “वर्षों बाद, जब सामूहिक क़ब्रों से मेरे पिता और जुड़वाँ भाई के अवशेष बरामद हुए, तो मैंने उन्हें अपने हाथों से दफ़नाया. उन दर्दनाक पलों का सामना करने के लिए मैं किसी भी तरह तैयार नहीं हो सकता था.”
© UN Photo/Eskinder Debebe
संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव और जनसंहार की रोकथाम पर विशेष सलाहकार चालोका बेयानी, ‘स्रेब्रेनीत्सा में 1995 में हुए जनसंहार की याद और आत्मचिन्तन के अन्तरराष्ट्रीय दिवस’ के अवसर पर सम्बोधित करते हुए.
सामूहिक ज़िम्मेदारीअन्तरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) और पूर्व यूगोस्लाविया के लिए अन्तरराष्ट्रीय आपराधिक ट्राइब्यूनल (ICTY) ने स्रेब्रेनीत्सा में बोसनियाई मुसलमानों की उन क्रूर हत्याओं को, जनसंहार की एक कार्रवाई के रूप में मान्यता दी थी. संयुक्त राष्ट्र इस वर्ष दूसरी बार 11 जुलाई को ‘स्रेब्रेनीत्सा में 1995 में हुए जनसंहार की याद और आत्मचिन्तन का अन्तरराष्ट्रीय दिवस’ मना रहा है.जनसंहार की रोकथाम पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष सलाहकार चालोका बेयानी ने कहा कि यह जनसंहार “अन्तरराष्ट्रीय समुदाय, संयुक्त राष्ट्र और विश्व के आधुनिक इतिहास की सामूहिक अन्तरात्मा पर हमेशा एक भारी बोझ बना रहेगा.”उन्होंने पीड़ितों तथा उस क्षेत्र से जबरन विस्थापित की गईं और बाद में यातनाएँ झेलने वाली महिलाओं एवं लड़कियों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखने का आहवान किया.चेतावनी संकेतों को पहचानेंसंयुक्त राष्ट्र महासचिव के कार्यालय प्रमुख (Chef de Cabinet) कोर्टेने रैटरे द्वारा पढ़े गए वक्तव्य में याद दिलाया कि स्रेब्रेनीत्सा के बाद “दुनिया ने एक बार फिर कहा था - ‘फिर कभी नहीं’.”उन्होंने कहा, “आज नफ़रत फैलाने वाली भाषा बढ़ रही है, जिससे भेदभाव, चरमपंथ और विभाजन को बढ़ावा मिल रहा है. युद्ध अपराधों के दोषियों का महिमामंडन भी किया जा रहा है.”उन्होंने कहा, “हम इन चेतावनी संकेतों को अनदेखा नहीं कर सकते. हमें समय रहते कार्रवाई करनी होगी, क्योंकि रोकथाम हमारी साझा ज़िम्मेदारी और सुरक्षा का सबसे भरोसेमन्द उपाय है.”
© UN Photo/Eskinder Debebe
बोस्निया और हर्ज़ेगोविना के राष्ट्रपति मण्डल के अध्यक्ष डेनिस बेचिरोविच, ‘स्रेब्रेनीत्सा में 1995 में हुए जनसंहार की याद और आत्मचिन्तन के अन्तरराष्ट्रीय दिवस’ के अवसर पर सम्बोधित करते हुए.
जनसंहार से इनकार ‘एक नया ख़तरा’बोस्निया और हर्ज़ेगोविना के राष्ट्रपति मण्डल के अध्यक्ष डेनिस बेचिरोविच ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय क़ानून की गरिमा और अन्तरराष्ट्रीय संस्थाओं के अधिकार की रक्षा करना अब पहले से कहीं अधिक आवश्यक है.
Tweet URL
उन्होंने कहा, “अदालतों के फ़ैसलों से स्थापित तथ्यों को राजनैतिक हितों के अनुसार तोड़-मरोड़कर पेश नहीं किया जाना चाहिए.”उन्होंने कहा, “बोसनियाई लोगों के जनसंहार को नकारना सभ्यता-विरोधी कृत्य है. यह मृतकों का अपमान और जीवित लोगों के लिए एक नया ख़तरा है.”‘फिर कभी नहीं’ का संकल्प निभाएँमहासभा अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक ने कहा कि स्रेब्रेनीत्सा, रवांडा और अन्य स्थानों पर हुए जनसंहार “सामूहिक क़ब्रों से शुरू नहीं होते.” इनकी शुरुआत नफ़रत और भेदभाव, लोगों को “हम” और “वो” में बाँटने के प्रयासों तथा ऐसी नीतियों व बयानबाज़ी से होती है, जो मनुष्यों से उनकी गरिमा छीन लेती हैं.उन्होंने एक वीडियो सन्देश में अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि वह यह सुनिश्चित करे कि “‘फिर कभी नहीं’ केवल बार-बार दोहराया जाने वाला वाक्य न रहे, बल्कि ऐसा संकल्प बने जिसे हम हर हाल में निभाएँ.”छिनीं ज़िन्दगियाँ, उजड़ गया भविष्यएमिना सिनानोविच केवल पाँच वर्ष की थीं, जब स्रेब्रेनीत्सा जनसंहार में उनके पिता, दादा और चाचा की हत्या कर दी गई थी.उन्होंने कहा, “बहुत से लोगों के लिए स्रेब्रेनीत्सा इतिहास का हिस्सा है. लेकिन मेरे लिए यह मेरे जीवन का हर दिन है. यह मेरे और मेरे पिता के बीच खड़ी एक अदृश्य दीवार है, जिसे नफ़रत और अमानवीयता ने बनाया है.”उनके पिता मुरिज़ की उम्र 32 वर्ष थी, जब 13 जुलाई 1995 को क्रावित्सा के एक गोदाम में उनकी हत्या कर दी गई. यह वही स्थान था, “जहाँ हज़ारों ज़िन्दगियाँ और सपने नष्ट कर दिए गए.”
© UN Photo/Eskinder Debebe
जनसंहार में अपने पिता, दादा और चाचा को खोने वाली एमिना सिनानोविच, ‘स्रेब्रेनीत्सा में 1995 में हुए जनसंहार की याद और आत्मचिन्तन के अन्तरराष्ट्रीय दिवस’ के अवसर पर सम्बोधित करते हुए.
एमिना सिनानोविच के पास अपने पिता की बहुत कम यादें हैं. उनकी एकमात्र निशानी सिगरेट का एक छोटा डिब्बा है, जो सामूहिक क़ब्र में उनके अवशेषों के पास मिला था.उन्होंने कहा, “हत्याएँ रुक जाने से जनसंहार समाप्त नहीं हो जाता.”“यह भविष्य छीन लेता है. यह उन आलिंगनों को छीन लेता है, जो आपको कभी नसीब नहीं होंगे, उन शब्दों को छीन लेता है, जिन्हें आप कभी नहीं सुन पाएँगे, और उन यादों को भी, जिन्हें बनाने का अवसर आपको कभी नहीं मिलेगा.”उन्होंने दुनिया से आग्रह किया कि जब भी जनसंहार को नकारा जाए, वह मुँह न मोड़े, “क्योंकि जनसंहार को नकारना, उसे जारी रखने के समान है.”
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य

सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी

मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
राशिफल 21 नवंबर: शनिवार को इन राशियों को मिलेंगे तरक्की और धन लाभ के अवसर
2,000 करोड़ की लागत, 1,547 करोड़ की कमाई, अब टिकटों के दाम में कटौती, क्या मुश्किल में फंस गई ‘रामायण’?
अंकिता से शादी को विक्की जैन ने बताया 'जैकपॉट', कहा- वे अकेले संभाल सकती हैं बड़ा परिवार
'बिग बॉस 20' में आम्रपाली के गेम की निरहुआ ने की तारीफ, बोले- लोगों को बना दिया दीवाना
राजनीति की विरासत छोड़ सिनेमा को चुना, जानिए नेहा शर्मा का एनआईएफटी से बॉलीवुड तक का सफर
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
स्कूल में माधुरी दीक्षित को पड़ी थी बेंत से मार, गणित की क्लास के नाम से भी लगता था डर
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
सालों बाद लाइमलाइट में लौटेंगी अलका याग्निक, सुभाष घई के न्योते पर बोलीं- 'मैं जरूर आऊंगी'
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
'इंडस्ट्री ने दोनों हाथ फैलाकर अपनाया', खराब सेहत से जूझ रहे शरद कपूर ने किया खुलासा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 22/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope