संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने इक्वेटर पहल के तहत, 2025 के इक्वेटर पुरस्कार के दस विजेताओं की घोषणा की है. इस पुरस्कार के लिए चुनी जाने वाली सभी पहलें साबित करती हैं कि जब समाधान स्थानीय समुदायों और आदिवासी ज्ञान पर आधारित होते हैं, तब न केवल प्रकृति फलती-फूलती है बल्कि मानव समुदाय भी समृद्ध होते हैं. यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दुनिया भर के उन आदिवासी समुदायों और स्थानीय समूहों को सम्मानित करता है, जो प्रकृति-आधारित समाधानों के ज़रिये जलवायु सहनसक्षमता और सतत विकास को आगे बढ़ा रहे हैं.भारतीय विजेताभारत के कर्नाटक प्रदेश के शुष्क इलाक़ों में, जलवायु परिवर्तन से खेती लगातार अस्थिर हो रही है, ऐसे में वहाँ महिलाओं का एक सामूहिक समूह हालात बदल रहा है. उनकी सहनसक्षमता की इस पहल को, अब वैश्विक स्तर पर सराहना मिली है.बीबीफ़ातिमा स्व-सहायता समूह को UNDP इक्वेटर पुरस्कार 2025 के 10 विजेताओं में शामिल किया गया है.2018 में तीर्था गाँव की 15 महिलाओं के छोटे बचत समूह से शुरू हुआ यह संगठन, आज 30 गाँवों के 5 हज़ार से अधिक किसानों का सहारा बन चुका है. यह संगठन बहु-फ़सली खेती, सौर ऊर्जा से चलने वाली प्रसंस्करण इकाइयों और 250 से अधिक देशी क़िस्मों को संरक्षित करने वाले बीज बैंकों को बढ़ावा देता है. यह समूह, पारम्परिक ज्ञान को पुनर्योजी कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा और बाज़ार तक पहुँच के साथ जोड़कर, जैव विविधता बहाल करने, खाद्य सुरक्षा मज़बूत करने और महिलाओं व युवाओं को “कृषि-उद्यमी” बनाकर जलवायु सहनसक्षमता और सामाजिक न्याय को आगे बढ़ा रहा है. © UNDP/Jagadish Mandya इसका विकेन्द्रीकृत और विस्तार योग्य मॉडल अब कई भारतीय प्रदेशों में अपनाया जा चुका है. यह पर्यावरणीय और सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों का समाधान करते हुए शुष्क भूमि खेती प्रणालियों को मज़बूत बनाता है.9 अगस्त, आदिवासी जनजातियों के अन्तरराष्ट्रीय दिवस पर घोषित इस वर्ष के पुरस्कार का विषय था – प्रकृति आधारित जलवायु कार्रवाई (Nature for Climate Action). इसमें ख़ासतौर पर महिलाओं और युवाओं के नेतृत्व वाले समाधानों पर ज़ोर दिया गया.भारत के लिए यह मान्यता इसलिए भी ख़ास है क्योंकि ज्वार-बाजरा (Millets) परिवार के अनाज को, कभी “मोटा अनाज” कहकर नज़रअन्दाज़ किया जाता था, मगर ये अनाज, अब जलवायु-कुशल सुपरफ़ूड के रूप में पहचाने जा रहे हैं. मिलेट्स अनाज, संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2023 को अन्तरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित करने के बाद, वैश्विक ध्यान का केन्द्र बने हैं.इक्वेटर पुरस्कार 2025 के अन्य विजेता © UNDP अर्जेंटीना – कोऑपरेटिवा दे मुजेरेस आर्तेसानास डेल ग्रान चाको (Cooperativa de Mujeres Artesanas del Gran Chaco (COMAR)स्थानीय समुदाय की 2,600 महिलाओं का यह सहकारी संगठन, Matriarca ब्रांड के ज़रिये, पारम्परिक शिल्प को वैश्विक टिकाऊ उत्पादों में बदल रहा है. यह पहल जैव विविधता की रक्षा करती है, जलवायु सहनसक्षमता को मज़बूत बनाती है और महिला-नेतृत्वित शासन को बढ़ावा देती है. © UNDP ब्राज़ील – असोसियासाओ उआसेई दोस पोवोस इंडीजनस दे ओयापोके (Associação Uasei dos Povos Indígenas de Oiapoque)2022 में स्थापित यह संगठन चार आदिवासी समुदायों को जोड़ता है और açaí फल पर आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाता है. यह स्थानीय मूल्य श्रृँखला और प्रसंस्करण उद्योग विकसित कर आर्थिक स्वतंत्रता दिलाता है, पारिस्थितिक संरक्षण सुनिश्चित करता है तथा युवाओं व महिलाओं की नेतृत्व भूमिका को मज़बूत करता है. © UNDP इक्वाडोर – हाखु अमेज़न संस्थान (Hakhu Amazon Foundation)हाखु अमेज़न संस्थान, आदिवासी युवाओं और महिलाओं के नेतृत्व में, पैरोकारी, उपनिवेश-विरोधी शिक्षा तथा ज़मीनी मीडिया के ज़रिये, इक्वाडोर के अमेज़न एवं स्थानीय समुदायों के अधिकारों की रक्षा करता है. इसकी महिला क्षेत्रीय गार्ड ‘युतुरी वार्मी’ भूमि और जीवन की रक्षा करती है, जबकि हाखु अमेज़न डिज़ाइन सामाजिक उद्यम, किचवा महिलाओं को टिकाऊ आजीविका प्रदान करता है. © UNDP इंडोनेशिया – मित्रा BUMMA (Yayasan Menoken Indonesia Sejahtera Bumi Semesta)तनाह पापुआ क्षेत्र में यह पहल एक लाख हैक्टेयर वर्षावन की रक्षा करती है और पारम्परिक ज्ञान व आधुनिक साधनों को जोड़कर 3 हज़ार से अधिक लोगों, ख़ासतौर पर महिलाओं, को सतत आजीविका और पारिस्थितिक संरक्षण में सशक्त बनाती है. © UNDP इंडोनेशिया – रानु वेलुम संस्थान (Ranu Welum Foundation)इस दयाक महिला और युवा-नेतृत्व वाले संगठन ने, 1,000 से अधिक युवाओं को संगठित किया है, 3 हज़ार हैक्टेयर जंगल की रक्षा की है और पीटलैंड को बहाल किया है. साथ ही, महिला अग्निशमन कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर सामुदायिक सुरक्षा एवं सांस्कृतिक संरक्षण को मज़बूत किया है. © UNDP केन्या – NaPO (Nature and People As One)उत्तरी केन्या की पशुपालक महिलाएँ और युवजन, पारम्परिक पारिस्थितिक ज्ञान और किफ़ायती तरीक़ों से बंजर भूमि को पुनर्जीवित कर रहे हैं. अब तक उन्होंने 550 हैक्टेयर भूमि की पुनर्बहाली की है और 10 हज़ार हैक्टेयर भूमि को सामुदायिक उपनियमों के तहत प्रबंधित किया है. © UNDP पपुआ न्यू गिनी – SWoM (Sea Women of Melanesia)आदिवासी महिलाओं द्वारा संचालित इस संगठन ने, 50 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित कर 1,500 हैक्टेयर प्रवाल भित्तियों का संरक्षण किया है. आधुनिक विज्ञान और पारम्परिक ज्ञान को मिलाकर इस संगठन ने, समुद्री पारिस्थितिकी की रक्षा में अहम योगदान दिया है. © UNDP पेरू – कुयोकुइयो टैरेसेस, पुनो (Cuyocuyo Terraces, Puno)छह क़ुएचुआ समुदायों द्वारा संचालित पेरू का पहला आधिकारिक कृषि-जैव विविधता क्षेत्र, 6,500 हैक्टेयर प्राचीन सीढ़ीनुमा खेतों और 1,281 देशी फ़सल क़िस्मों की रक्षा करता है. © UNDP तंज़ानिया – SOA TANZANIA (Sustainable Ocean Alliance Tanzania)2020 में स्थापित यह युवा-नेतृत्व वाला संगठन 100 हैक्टेयर सीग्रास बहाल कर चुका है, 20 हज़ार मैन्ग्रोव लगा चुका है और 130 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित कर चुका है. इसका बहारी उद्यम, सतत समुद्री घास की खेती और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है.वैश्विक महत्वइन विजेताओं के साथ अब तक 84 देशों के 300 से अधिक सामुदायिक संगठनों को इक्वेटर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. प्रत्येक विजेता को 10 हज़ार अमेरिकी डॉलर दिए जाएँगे और वर्ष के अन्त में एक उच्च-स्तरीय ऑनलाइन समारोह में सम्मानित किया जाएगा.साथ ही इन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा और ब्राज़ील के बेलें शहर में आयोजित होने वाले COP30 सम्मेलन जैसे वैश्विक मंचों पर अपने कार्य को प्रस्तुत करने का अवसर भी मिलेगा.
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य

सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी

मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
राशिफल 21 नवंबर: शनिवार को इन राशियों को मिलेंगे तरक्की और धन लाभ के अवसर
2,000 करोड़ की लागत, 1,547 करोड़ की कमाई, अब टिकटों के दाम में कटौती, क्या मुश्किल में फंस गई ‘रामायण’?
अंकिता से शादी को विक्की जैन ने बताया 'जैकपॉट', कहा- वे अकेले संभाल सकती हैं बड़ा परिवार
'बिग बॉस 20' में आम्रपाली के गेम की निरहुआ ने की तारीफ, बोले- लोगों को बना दिया दीवाना
राजनीति की विरासत छोड़ सिनेमा को चुना, जानिए नेहा शर्मा का एनआईएफटी से बॉलीवुड तक का सफर
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
स्कूल में माधुरी दीक्षित को पड़ी थी बेंत से मार, गणित की क्लास के नाम से भी लगता था डर
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
सालों बाद लाइमलाइट में लौटेंगी अलका याग्निक, सुभाष घई के न्योते पर बोलीं- 'मैं जरूर आऊंगी'
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
'इंडस्ट्री ने दोनों हाथ फैलाकर अपनाया', खराब सेहत से जूझ रहे शरद कपूर ने किया खुलासा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 22/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope