• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेरिका का रूस पर बड़ा साइबर हमला करने का आरोप

The US allegation on Russia for Cyber attack - World News in Hindi

वाशिंगटन। अमेरिकी सरकार ने रूस की सेना पर ''इतिहास का सबसे विनाशकारी और महंगा साइबर हमला'' करने का आरोप लगाया है, लेकिन इसका कोई सबूत पेश नहीं किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गुरुवार को ब्रिटिश विदेश मंत्रालय ने कहा कि जून 2017 में हुए नोटपेटा साइबर हमले के पीछे भी रूस सरकार का हाथ था। ब्रिटेन के इस आरोप के कुछ घंटे बाद ही अमेरिका ने यह दावा किया। क्रेमलिन ने "स्पष्ट रूप से" ब्रिटेन के आरोपों को खारिज कर दिया है। वहीं क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि हम उन आरोपों को अप्रमाणित और आधारहीन मानते हैं। यह निराधार आरोपों के जरिए रूसोफोबिया अभियान को आगे बढ़ाने का एक और तरीका है।
अमेरिकी प्रेस सचिव की तरफ से जारी बयान के अनुसार, इस प्रकार के साइबर हमले से यूरोप, एशिया और अमेरिका को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है।
बयान में कहा गया है, "यह हमला यूक्रेन को अस्थिर करने का क्रेमलिन के प्रयासों का एक हिस्सा था और यह हमला उस इलाके में चल रहे संघर्ष में रूस की भागीदारी को दर्शाता है।"
नोटपेटा नामक वायरस के हमले से कई कंप्यूटर प्रणालियों पर प्रभाव पड़ा था। यह सबसे पहले यूक्रेन में हुआ, लेकिन बाद यह रूस समेत कई देशों में फैल गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The US allegation on Russia for Cyber attack
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: us, russia, cyber attack, अमेरिका, रूस, साइबर हमले, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved