मास्को| रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि मॉस्को हाल ही में लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों का बदला लेने के लिए योजना बना रहा है। इन प्रतिबंधों को वॉशिंगटन के उन रणनीतिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है जो प्रतिस्पर्धा को कमजोर करने के लिए उठाए गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मॉस्को न केवल बराबर प्रतिक्रिया देगा बल्कि रूसी-अमेरिकी संबंधों के हर पहलू पर भी विचार करेगा। उन्होंने कहा कि "संयुक्त राज्य अमेरिका लंबे समय से हमारे देश के प्रति शत्रुतापूर्ण रवैया अपनाए हुए है।" साथ ही उन्होंने वाशिंगटन को पूरी तरह से अविश्वसनीय व्यापारिक साझेदार भी करार दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लावरोव ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन के मानदंडों का घोर उल्लंघन किया है और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को विवश कर रहा है। यह प्रतिबंध अंतर्राष्ट्रीय कानून की कड़ी अवहेलना करने वाले हैं। इसने यह साबित कर दिया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका दूसरों पर अपने नियम थोपना जारी रखना चाहता है।
--आईएएनएस
जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामला : लालू यादव,राबड़ी देवी,तेजस्वी को कोर्ट से मिली जमानत
सिसौदिया की जमानत पर सुनवाई से पहले, ED ने आबकारी नीति मामले में आप सांसद संजय सिंह के परिसरों पर छापे मारे
सिक्किम में बादल फटने से 23 जवान लापता...देखे तस्वीरें
Daily Horoscope