• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पिछले 3 महीने में 1,000 से ज्यादा जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकाला : सेंटकॉम

Over 1,000 ships safely escorted through the Strait of Hormuz in the last 3 months: CENTCOM - World News in Hindi

वाशिंगटन । खाड़ी में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने कहा कि रणनीतिक रूप से होर्मुज स्ट्रेट का दक्षिणी मार्ग व्यापारिक जहाजों के लिए खुला है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम के मुताबिक, पिछले तीन महीनों में अमेरिकी सेना ने 1,000 से ज्यादा जहाजों को इस रास्ते से सुरक्षित पार कराया है। सेंटकॉम ने 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया, "होर्मुज स्ट्रेट का दक्षिणी मार्ग सभी व्यापारिक जहाजों के लिए खुला और सुरक्षित है। पिछले तीन महीनों में अमेरिकी सेनाओं ने ईरान के अनुचित रवैये के बावजूद 1,000 से ज्यादा जहाजों को इस अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग से सफलतापूर्वक निकलवाया है। यह सिलसिला अब भी जारी है।" सेंटकॉम ने कहा कि वह इलाके में नौवहन की सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रहा है। अमेरिका ने खाड़ी में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रखी है ताकि अंतरराष्ट्रीय पानी में व्यापारिक आवाजाही बेरोकटोक हो सके।
सेंटकॉम ने जानकारी दी कि 4 अगस्त तक अमेरिकी बलों ने 45 व्यापारिक जहाजों का रास्ता बदला, 2 जहाजों को निष्क्रिय किया और 2 जहाजों की तलाशी ली ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। अमेरिकी युद्धपोत यूएस बॉक्सर भी इस समय तैनात है और निगरानी कर रहा है।
होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री रास्तों में से एक है। यहीं से दुनिया के तेल और गैस का बड़ा हिस्सा जहाज से परिवहन के जरिए गुजरता है। इसी बीच अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि वाशिंगटन ईरान से बातचीत कर रहा है। उन्हें उम्मीद है कि अगले एक-दो दिन में होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोलने को लेकर समझौता हो सकता है।
सिन्हुआ के मुताबिक, सीएनबीसी को दिए इंटरव्यू में स्कॉट बेसेंट ने कहा, "हम ईरानियों से बात कर रहे हैं। मुझे लगता है कि आज या कल तक होर्मुज स्ट्रेट खोलने और इस संघर्ष को सामान्य स्थिति की तरफ ले जाने का समझौता हो सकता है।"
जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान जहाजों से टोल ले सकेगा, तो उन्होंने कहा, "यहां आवाजाही की आजादी होगी।"
स्कॉट बेसेंट ने कहा कि जैसे ही खाड़ी में फंसे सैकड़ों जहाज दोबारा चलने लगेंगे, शिपिंग और सामान के दाम और गिरेंगे। उनके मुताबिक, इस रुकावट से सिर्फ ऊर्जा ही नहीं, बल्कि खाद, रिफाइंड पेट्रोलियम और औद्योगिक गैसों की सप्लाई भी प्रभावित हुई है।
विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका का लंबा लक्ष्य ईरान के पास कोई भी परमाणु हथियार न हो, यह सुनिश्चित करना है। लेकिन अभी उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलना है। इसके लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Over 1,000 ships safely escorted through the Strait of Hormuz in the last 3 months: CENTCOM
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: strait of hormuz, hormuz, centcom, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved