• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तर कोरिया 2018 में भी जारी रखेगा परमाणु विकास

North Korea says it will continue nuclear development in 2018 - World News in Hindi

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया 2018 में भी अपनी परमाणु शक्ति को विकसित करने का अभियान जारी रखेगा। सरकारी मीडिया ने शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। सीएनएन ने कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) की रिपोर्ट के हवाले से बताया, ‘‘उनकी नीति में किसी प्रकार के बदलाव की अपेक्षा ना करें।’’ रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘एक अजेय शक्ति के रूप में उत्तरी कोरिया के अस्तित्व को ना ही कमजोर किया जा सकता है और ना ही नकारा जा सकता है। एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति के रूप में उत्तर कोरिया सभी बाधाओं को पार करते हुए स्वतंत्रता और न्याय की राह पर चलेगा। रिपोर्ट में वर्ष 2017 के दौरान देश की परमाणु उपलब्धियों की भी जानकारी दी गई। रिपोर्ट में कहा गया कि ‘‘जब तक अमेरिका और उसके अधीन शक्तियां परमाणु खतरा बनी रहती हैं तब तक उत्तर कोरिया आत्मरक्षा के लिए और हमले की संभावना के मद्देनजर अपनी परमाणु शक्तियों का विस्तार करता रहेगा।’’ रिपोर्ट में ‘‘अमेरिका के प्रमुख स्थानों’’ पर हमला करने की प्योंगयांग की नई क्षमताओं पर भी जोर डाला गया है। साथ ही इसमें उत्तर कोरिया को ‘‘विश्व स्तरीय परमाणु शक्ति’’ बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि उत्तर कोरिया अमेरिका की तरफ से युद्ध की क्रूरतम घोषणा का निश्चित रूप से जवाब देगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-North Korea says it will continue nuclear development in 2018
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: north korea, nuclear development in 2018, nuclear development, north korean leader kim jong un, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved