ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के रिकॉर्ड से पता चलता है कि साल 2013 से 2018 तक
पाकिस्तान में भ्रष्टाचार में हर साल कमी होती गई। सबसे बेहतर वर्ष 2018
रहा जब पाकिस्तान को सौ में 33 अंक मिले। लेकिन, इस अंक से भी यह साबित हुआ
कि कम होने पर भी पाकिस्तान में भ्रष्टाचार बहुत अधिक है और काफी कुछ किए
जाने की जरूरत है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने
पहली दफा 1996 में अपनी वैश्विक रिपोर्ट में पाकिस्तान को शामिल किया था
और इसे सर्वाधिक भ्रष्ट बताया था। उस समय बेनजीर भुट्टो की सरकार थी। तब
पाकिस्तान को सौ में से महज दस अंक मिले थे। दुनिया भर में भ्रष्टाचार पर
नजर रखने वाली संस्था की सूची में पाकिस्तान के खाते में दूसरा सबसे कम अंक
2004 और 2005 में आया जब देश में परवेज मुशर्रफ की सरकार थी।
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope