नैरोबी। गंगा और मेकांग नदी बेसिन क्षेत्रों में प्लास्टिक प्रदूषण के कारण प्रवासी पक्षियों तथा अन्य जीवों को जबर्दस्त खतरे की बात कही गई है। प्लास्टिक प्रदूषण और प्रवासी प्रजातियों के बारे में मंगलवार को एक नई रिपोर्ट में इस तरह के क्षेत्रों में इन जीवों पर इसके जोखिम का आकलन किया गया। दोनों नदी बेसिनों के जीव संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (सीएमएस)के तहत संरक्षित हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि गंगा नदी में, डॉल्फिन, घड़ियाल और बड़ी चित्तीदार चील के यहां की गंदगी को खाने और मलबे में फंस कर मरने का खतरा है। गंगा और मेकांग नदियाँ हर साल हिंद महासागर और प्रशांत महासागर में अनुमानित रूप से 2,00,000 टन प्लास्टिक प्रदूषण में योगदान करती हैं।
यह रिपोर्ट मेकांग और गंगा नदी घाटियों में प्रवासी प्रजातियों के लिए प्लास्टिक प्रदूषण का जोखिम मूल्यांकन, मीठे पानी और स्थलीय प्रजातियों पर प्लास्टिक प्रदूषण के प्रभावों पर केंद्रित है। इसे संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (यूएनईए) के पांचवें सत्र के दौरान लॉन्च किया गया था। जिसमें 150 से अधिक देशों के पर्यावरण मंत्रियों और अन्य प्रतिनिधियों के प्लास्टिक प्रदूषण,जैव विविधता, स्वास्थ्य, हरित अर्थव्यवस्था पर एक वैश्विक समझौते को आगे बढ़ाने की उम्मीद है।
सीएमएस के कार्यकारी सचिव एमी फ्रेंकेल ने रिपोर्ट को लेकर आईएएनएस को बताया "यह अध्ययन पुष्टि करता है कि प्लास्टिक प्रदूषण मीठे पानी और स्थलीय क्षेत्रों में प्रवासी प्रजातियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। यह ऐसी प्रजातियों पर संभावित जोखिम का आकलन करने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है जिनका वैश्विक स्तर पर उपयोग किया जा सकता है।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ऐसे कई अध्ययन हैं जो समुद्री जीवों पर प्लास्टिक प्रदूषण के प्रभाव की जांच करते हैं लेकिन मीठे पानी की प्रजातियों पर पड़ने वाले प्रभावों का बहुत कम अध्ययन किया जाता है।
मीठे पानी के पारिस्थितिक तंत्र में प्लास्टिक पर शोध सभी जलीय वातावरणों में अध्ययन किए गए प्लास्टिक का केवल 13 प्रतिशत है। प्लास्टिक प्रदूषण के प्रभावों पर अध्ययनों में से केवल चार प्रतिशत स्थलीय पारिस्थितिक तंत्र के लिए प्रासंगिक हैं।
गंगा और मेकांग दोनों नदियाँ सीएमएस के तहत संरक्षित 605 प्रजातियों को पर्यावास मुहैया कराती हैं, जिनमें मीठे पानी की प्रजातियाँ, स्थलीय जीव और पक्षी शामिल हैं। उनमें से कई को आईयूसीएन द्वारा संकटग्रस्त या संकटग्रस्त के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
यह अनुमान लगाया गया है कि गंभीर रूप से लुप्तप्राय मेकांग कैटफिश और इरावदी नदी की डाल्फिन को प्लास्टिक के घातक खतरों का सामना करना पड़ रहा है। इरावदी नदी में डॉल्फिन की संख्या 100 से कम है और इनके जाल में उलझकर मारे जाने का अधिक खतरा है। मेकांग कैटफिश को निचले मेकांग पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए एक प्रमुख प्रजाति माना जाता है। यह लंबे समय तक जीवित रहती है और लंबी दूरी तक प्रवास करती है। यही कारण इसे प्लास्टिक और बांधों जैसे मानवीय व्यवधानों के प्रति और भी अधिक संवेदनशील बनाता है।
गंगा में, इस डाल्फिन के मछली पकड़ने के जाल विशेष रूप से गिलनेट में उलझने का उच्च जोखिम है। इसके अलावा माइक्रोप्लास्टिक का भक्षण भी अतिरिक्त खतरा है। घड़ियाल के मछली के जाल में फंसने का अधिक जोखिम है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि पक्षियों में ईगल को इसके खतरे का जोखिम अधिक है।
एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सीएमएस ने लगभग 500 प्रजातियों को सूचीबद्ध किया है और इनमें से 80 प्रतिशत पक्षियों की आबादी है जिनका प्लास्टिक भक्षण तथा इसके मलबे में फंसने का जोखिम अधिक है।
यह भी देखा गया है कि प्रवासी पक्षी मछली पकड़ने के जाल और और जहाजों के मलबे का उपयोग करके प्लास्टिक से धागों से घोंसले बनाते है, जिसके परिणामस्वरूप अक्सर उनके चूजे उनमें उलझ जाते हैं।
इस मूल्यांकन में ईगल की दो प्रजातियां विशेष रूप से प्रभावित पाई गई हैं जिनमें गंगा में बड़ी चित्तीदार चील मलबे में फंसी चीजों को खाने और इसमें उनके उलझने से वे मर भी सकती है।
मेकांग में, ईस्टर्न रायल ईगल को प्लास्टिक भक्षण और इसमें फंसने का भी अधिक जोखिम अधिक देखा गया है। ग्रेलेग गूज, कॉमन शेल्डक, गैडवॉल, नॉर्दर्न पिंटेल, कॉमन टील, रेड-क्रेस्टेड पोचार्ड और टफ्टेड डक जैसे जलपक्षी पर्यावरण में मौजूद प्लास्टिक के साथ रह सकते हैं और कई बार ये जलपक्षी माइक्रोप्लास्टिक सहित अन्य प्रकार की प्लास्टिक भी खा जाते हैं।
इनके साथ ही, ब्लैक-टेल्ड गॉडविट, यूरेशियन कर्लेव, मार्श सैंडपाइपर, कॉमन ग्रीनशैंक, ग्रीन सैंडपाइपर और टेम्मिनक स्टेंट जैसे जलपक्षी भी मछली पकड़ने के जाल में उलझ जाते हैं।
स्थलीय प्रजातियों में, एशियाई हाथियों को भोजन की तलाश में कचरे युक्त स्थानों पर प्लास्टिक खाते हुए देखा गया है लेकिन इन पर प्लास्टिक खाने से पड़ने वाले प्रभावों की अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्षेत्र में और अधिक जानकारी के लिए मीठे पानी और स्थलीय वातावरण पर अधिक शोध आवश्यक है। (आईएएनएस)
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य

सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी

मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
राशिफल 21 नवंबर: शनिवार को इन राशियों को मिलेंगे तरक्की और धन लाभ के अवसर
2,000 करोड़ की लागत, 1,547 करोड़ की कमाई, अब टिकटों के दाम में कटौती, क्या मुश्किल में फंस गई ‘रामायण’?
अंकिता से शादी को विक्की जैन ने बताया 'जैकपॉट', कहा- वे अकेले संभाल सकती हैं बड़ा परिवार
'बिग बॉस 20' में आम्रपाली के गेम की निरहुआ ने की तारीफ, बोले- लोगों को बना दिया दीवाना
राजनीति की विरासत छोड़ सिनेमा को चुना, जानिए नेहा शर्मा का एनआईएफटी से बॉलीवुड तक का सफर
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
स्कूल में माधुरी दीक्षित को पड़ी थी बेंत से मार, गणित की क्लास के नाम से भी लगता था डर
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
सालों बाद लाइमलाइट में लौटेंगी अलका याग्निक, सुभाष घई के न्योते पर बोलीं- 'मैं जरूर आऊंगी'
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
'इंडस्ट्री ने दोनों हाथ फैलाकर अपनाया', खराब सेहत से जूझ रहे शरद कपूर ने किया खुलासा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 22/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope