• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बंदूकधारियों ने नाइजीरिया के स्कूल पर हमला किया, कई छात्रों का अपहरण

Gunmen attacked Nigeria school, many students abducted - World News in Hindi

लागोस| अज्ञात बंदूकधारियों ने शुक्रवार को नाइजीरिया के कडूना राज्य के एक स्कूल पर हमला किया और कई छात्रों का अपहरण कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। कडूना में एक पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद जलीगे ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी से इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि बंदूकधारियों ने मांडो क्षेत्र में स्थित फेडरल कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री मैकेनाइजेशन पर हमला किया।

जलीगे ने कहा, "हमारे पास छात्रों (अपहरण किए गए) की संख्या का कोई विवरण नहीं है।"

उन्होंने कहा कि पुलिस अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर अपहरणकर्ताओं का पता लगाने और छात्रों को बचाने के लिए काम कर रही है।

पिछले महीने, नाइजर राज्य के कगारा में एक बोर्डिग स्कूल से कम से कम 27 छात्रों का अपहरण कर लिया गया था।

उन्हें 17 फरवरी को रिहा किया गया था।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gunmen attacked Nigeria school, many students abducted
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gunmen, attacked, nigeria school, many students, abducted, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved