• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

COVID-19 : वैश्विक आंकड़ा 53 लाख के पार, 3 लाख 42 हजार से अधिक मौतें

Global COVID-19 cases over 5.3 mn: Johns Hopkins - World News in Hindi

वाशिंगटन। कोरोनावायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा 53 लाख के पार पहुंच चुका है। वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 42 हजार से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, "दुनियाभर में रविवार को सुबह तक कुल 53 लाख 09 हजार 698 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालों की संख्या 3 लाख 42 हजार 078 रही।"

कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 97 हजार 087 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 16 लाख 22 हजार 605 मामले दर्ज किए गए हैं।

वहीं, कोविड-19 संक्रमण के 3 लाख 47 हजार 398 मामलों के साथ ब्राजील इसके बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जबकि रूस 3 लाख 35 हजार 882 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

वहीं, 2 लाख 58 हजार 504 मामलों के साथ ब्रिटेन, 2 लाख 35 हजार 290 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 29 हजार 327 मामलों के साथ इटली, 1 लाख 82 हजार 36 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 79 हजार 986 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 55 हजार 686 मामलों के साथ तुर्की, 1 लाख 33 हजार 521 मामलों के साथ ईरान, 1 लाख 31 हजार 423 मामलों के साथ भारत और 1 लाख 15 हजार 754 मामलों सहित पेरू महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो कुल 36 हजार 757 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर है। यूरोपीय देशों में यह आंकड़ा सर्वाधिक है।

महामारी के चलते हुई दस हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 32 हजार 735 मौतों के साथ इटली, 28 हजार 678 मौतों के साथ स्पेन, 28 हजार 218 मौतों के साथ फ्रांस और 22 हजार 13 मौतों के साथ ब्राजील शामिल हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Global COVID-19 cases over 5.3 mn: Johns Hopkins
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: johns hopkins university, global covid-19 cases over 53 mn, coronavirus, covid 19, lockdown, covid-19 lockdown, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved